By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: स्तांबुल में फंसे भारतीय यात्रियों की मुश्किलें हुई खत्म, सभी सुरक्षित पहुंचे भारत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > स्तांबुल में फंसे भारतीय यात्रियों की मुश्किलें हुई खत्म, सभी सुरक्षित पहुंचे भारत
National

स्तांबुल में फंसे भारतीय यात्रियों की मुश्किलें हुई खत्म, सभी सुरक्षित पहुंचे भारत

News Desk
Last updated: December 16, 2024 11:17 am
News Desk Published December 16, 2024
Share
SHARE

तुर्किये के शहर इस्तांबुल में गुरुवार शाम से फंसे इंडिगो के 400 यात्री आखिरकार भारत आ गए। यात्रियों को दो अलग-अलग उड़ानों से भारत लाया गया। इनमें एक उड़ान 200 यात्रियों को लेकर नई दिल्ली तो दूसरी मुंबई पहुंची।

तुर्किए से भारत पहुंचे यात्रियों के चेहरे पर राहत का भाव झलक रहा था। उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे स्वजन भी काफी खुश थे। मालूम हो कि 12 दिसंबर को इस्तांबुल एयरपोर्ट से 400 यात्रियों को इंडिगो की दो उड़ानों 6ई12 से नई दिल्ली व 6ई18 से मुंबई आना था। लेकिन, अचानक एयरलाइंस ने दोनों उड़ानों को पहले विलंबित फिर रद कर दिया। तभी से ये लोग इस्तांबुल में ही फंसे थे।

200 यात्रियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात करीब दो बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरा। यात्रियों को टर्मिनल से बाहर आने में करीब एक घंटा लगा। यात्रियों के साथ उन्हें लेने आए स्वजन भी काफी खुश थे।

यात्रियों का कहना था कि देर शाम बोर्डिंग के बाद जब तक विमान एयरपोर्ट से रवाना नहीं हो गया, तब तक उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वे भारत पहुंचेंगे। इस्तांबुल से रवाना दूसरा विमान मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार तड़के पहुंचा। यहां भी बड़ी संख्या में लोग यात्रियों को लेने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि जिन दोनों विमानों में तकनीकी खामी हुई, वे बोइंग विमान हैं और टर्किश एयरलाइंस से लीज पर लिए गए हैं। दोनों एक दशक से भी अधिक पुराने हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ इंडिगो अपने बेड़े के विस्तार की बात कहते हुए अंतरराष्ट्रीय रूटों पर आवाजाही बढ़ाने की बात करता है वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय रूटों पर लीज पर लिए गए पुराने विमानों का इस्तेमाल कर रहा है, यह सही नहीं है।

हालांकि इस पूरे प्रकरण पर इंडिगो ने तकनीकी जांच की बात कही है। कहा जा रहा है कि तकनीकी जांच के नतीजों से डीजीसीए को भी अवगत कराया जाएगा।

एक अन्य घटना में आइजीआइ एयरपोर्ट पर यात्रियों को तब काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उन्हें पता चला कि इंडिगो का सर्वर डाउन हो गया। हालांकि इंडिगो का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण सर्वर डाउन नहीं बल्कि स्लो हो गया था जिस कारण दिक्कत हुई।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पाकिस्तान के कुर्रम में यात्री वैन पर गोलीबारी, 38 लोगों की मौत

News Desk News Desk November 21, 2024
मिजोरम के सिलचर-आइजोल हाईवे मे अनिश्चितकालीन नाकेबंदी
कांग्रेसियों और पूर्व सैनिकों की अग्निपथ के खिलाफ हुंकार, बिन्दुखत्ता में कल होगा ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन
Uttarakhand News: कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक….
Казино Laki World — лучшие предложения для стабильной и прибыльной игры на реальные деньги без ограничений

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?