By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: इजरायली सैनिक पहुंचे बफर जोन, नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने सीरियाई क्षेत्र में की बैठक
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > इजरायली सैनिक पहुंचे बफर जोन, नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने सीरियाई क्षेत्र में की बैठक
News

इजरायली सैनिक पहुंचे बफर जोन, नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने सीरियाई क्षेत्र में की बैठक

News Desk
Last updated: December 18, 2024 12:46 pm
News Desk Published December 18, 2024
Share
SHARE

यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार को बफर जोन पहुंचे और इस दौरान उन्होंने सीरिया की सीमा में भी प्रवेश किया। ऐसा पहली बार है, जब कोई इजरायली नेता सीरियाई क्षेत्र में दाखिल हुआ। बफर जोन पर फिलहाल इजरायल का कब्जा है।

गत आठ दिसंबर को सीरिया में बशर अल-असद शासन के पतन के बाद इजरायली सैनिक दोनों देशों के बीच स्थित बफर जोन में दाखिल हो गए थे। यहां इजरायल और सीरिया के बीच कोई सैन्य गतिविधि न करने का समझौता था। नेतन्याहू के साथ रक्षा मंत्री इजरायल काट्स भी रहे। इस दौरान सीरियाई क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय बैठक भी की गई।

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना सीरियाई सीमा पर और विशेष रूप से माउंट हरमोन के शिखर पर एक बफर जोन में रहेगी जब तक कि कोई अन्य व्यवस्था नहीं मिल जाती जो इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। नेतन्याहू ने पहाड़ की बर्फ से ढकी चोटी से यह टिप्पणी की। यह इस क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है और सीमा पर सीरिया की तरफ स्थित है। नेतन्याहू ने कहा कि वह 53 साल पहले एक सैनिक के रूप में माउंट हरमोन के शिखर पर गए थे, लेकिन हाल की घटनाओं को देखते हुए इजरायल की सुरक्षा के लिए इस चोटी का महत्व और बढ़ गया है।

गाजा पट्टी में पिछले 14 महीने से जारी संघर्ष के थमने की संभावना बढ़ गई है। इस दिशा में संघर्ष विराम समझौता करीब बताया जा रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वार्ता के लिए मंगलवार को मिस्त्र की राजधानी काहिरा रवाना हुए। समझौते के लिए अमेरिका, मिस्त्र और कतर मध्यस्थता कर रहे हैं। इस बीच, हमास ने एक बयान में कहा कि अगर इजरायल नई शर्तें रखना बंद कर दे तो गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों पर समझौता संभव है।

बता दें कि सात अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजरायल में हमला किया था। इसमें करीब 1200 लोग मारे गए थे। तब से इजरायल गाजा में हमास के सफाए के लिए सैन्य अभियान चला रखा है। इसमें अब तक 45 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, नेतन्याहू गाजा में संघर्ष विराम पर वार्ता के लिए काहिरा रवाना हो गए हैं। आगामी दिनों में समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जान किर्बी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि सभी पार्टियां गाजा में संघर्ष विराम समझौते के करीब पहुंच रही हैं। जबकि मिस्त्र की सरकार से जुड़ा अल-कहेरा न्यूज ने बताया कि संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने के लिए सभी पक्षों के साथ मिस्त्र-कतर काफी प्रयास कर रहे हैं। मिस्त्र, कतर और अमेरिका समझौते के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं।

गाजा में इजरायली हमले में एक ही परिवार के आठ लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। फलस्तीनी चिकित्सा कर्मियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात गाजा सिटी के उपनगर दाराज में एक घर पर हमला किया गया। जबकि उत्तरी गाजा में बेत लहिया में एक घर को हवाई हमले में निशाना बनाया गया। यहां 15 लोगों के मारे जाने या मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में होगी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल ट्रेनी डॉक्टरों की तैनाती, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने दी स्वीकृति…

News Desk News Desk April 14, 2025
Unlocking the secrets of winning at casinos A guide for Unknown enthusiasts
भारत बंद का ऐलान, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा; जानें सब-कुछ…
आप कार्यकर्ताओं ने दिया राजधानी दून मे धरना
लोकसभा में गूंजा उत्तराखंड का मुद्दा: अजय भट्ट ने विकासखंड बढ़ाने की रखी मांग

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?