By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: चारधाम यात्रा में खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त: चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती, मिलावटखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > चारधाम यात्रा में खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त: चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती, मिलावटखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई…
Uttarakhand

चारधाम यात्रा में खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त: चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती, मिलावटखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई…

News Desk
Last updated: March 21, 2025 7:01 pm
News Desk Published March 21, 2025
Share
SHARE

देहरादून: खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती और स्वच्छता अभियान को तेज कर दिया गया है. इससे यात्रियों और आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे. इसको लेकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है.

डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा को बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है. हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, टिहरी, ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में स्थायी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अन्य जिलों से अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती की जाएगी.

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों और प्रमुख तीर्थस्थलों के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई विक्रेताओं और खाद्य विक्रेताओं की नियमित जांच होगी. फूड सेफ्टी टीमों को हाईवे और यात्रा मार्गों पर मोबाइल टेस्टिंग लैब के माध्यम से तैनात किया जाएगा. यात्रियों को किसी भी हाल में अस्वच्छ और मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं परोसे जाएंगे. खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि दुग्ध उत्पाद, मसाले, तेल, आटा, मैदा, मिठाई, शीतल पेय और पैक्ड फूड जैसे उत्पादों की प्रयोगशाला में जांच होगी. मिलावट पाए जाने पर FSSAI एक्ट 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी. बिना लाइसेंस और पंजीकरण के खाद्य व्यापार करने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी. खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि Single-use plastic (एकल उपयोग वाली प्लास्टिक) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा. यात्रा मार्गों पर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन अनिवार्य किए जाएंगे. होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कचरा प्रबंधन के कड़े नियम लागू होंगे. RUCO (Re-Purpose of Used Cooking Oil) अभियान के तहत उपयोग किए गए खाद्य तेल को पुनर्चक्रित किया जाएगा.

सरकार ने यात्रियों को FSSAI लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदने की अपील की है. अस्वच्छ या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 18001804246 पर की जा सकती है. खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा. मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

You Might Also Like

SSB प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने PM से लगाई गुहार, तीन सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

PM मोदी ने भाषण में दिखाया उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट बना चर्चा में

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन

News Desk News Desk June 9, 2025
Uttarakhand News- पौधा लगाओ, पैसा खाओ..! धामी सरकार ने 1 पौधा लगाने में खर्च कर दिए 4,608 रुपए, आखिर किसने-कितना पैसा खाया है?
भूकंप के भयानक झटकों से दहला तुर्की 
जाति पर चुप्पी, लेकिन संप्रदाय का विवरण देना होगा; मोदी सरकार जनगणना को लेकर किस तैयारी में है?…
Ставки в Пинап на киберспорт: как выбрать победителя?

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?