By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 27 प्रतिष्ठानों की जांच; ट्रे पर डेट लिखना अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Health > देहरादून में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 27 प्रतिष्ठानों की जांच; ट्रे पर डेट लिखना अनिवार्य
HealthUttarakhand

देहरादून में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 27 प्रतिष्ठानों की जांच; ट्रे पर डेट लिखना अनिवार्य

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 27, 2026 8:24 am
Khabar 360 India Desk Published October 27, 2026
Share
SHARE

निर्माण और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिलने पर दुकानदारों को निर्देश, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

Contents
कई दुकानों में नहीं मिलीं निर्धारित तिथियांसहस्रधारा रोड और आईटी पार्क में भी जांचनियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

देहरादून। त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने देहरादून में मिठाई की दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर विभागीय टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच कर मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित होने की व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान कुल 27 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बालावाला, मियांवाला, हरिद्वार रोड, जोगीवाला, शास्त्री नगर, नेहरू कॉलोनी और सहारनपुर रोड स्थित मिठाई की दुकानों की जांच की। कई प्रतिष्ठानों में खुली मिठाइयों की ट्रे पर निर्धारित तिथियां अंकित मिलीं, जबकि कुछ दुकानों में इनका उल्लेख नहीं पाया गया। ऐसे प्रतिष्ठानों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

कई दुकानों में नहीं मिलीं निर्धारित तिथियां

निरीक्षण के दौरान लकी स्वीट्स, प्रकाश इंटरप्राइजेज, आंचल स्वीट्स, चंचल स्वीट्स, आहूजा स्वीट्स, ओम बीकानेर स्वीट्स, नीरज स्वीट्स, दून स्वीट्स, रस्तोगी स्वीट्स और गोयल स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों में मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि अंकित मिली।

वहीं, बीकानेर मिष्ठान भंडार, जशोदा स्वीट्स, पंवार स्वीट्स, गढ़वाल स्वीट्स और जर्मन बेकर समेत कुछ प्रतिष्ठानों में तिथियां अंकित नहीं मिलीं। विभाग के अनुसार, इनमें से पांच प्रतिष्ठानों की अनुपालन रिपोर्ट शाम तक प्राप्त हो गई थी।

सहस्रधारा रोड और आईटी पार्क में भी जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने सहस्रधारा रोड और आईटी पार्क क्षेत्र में भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी की टीम ने काशी स्वीट्स और बीकानेर के प्रतिष्ठानों की जांच की। अधिकांश जांचे गए प्रतिष्ठानों में मिठाइयों की ट्रे पर आवश्यक तिथियां अंकित मिलीं, जबकि एक अन्य प्रतिष्ठान में नियमों का पालन नहीं पाया गया। संबंधित कारोबारी को निर्माण और अवसान तिथि अनिवार्य रूप से लिखने के निर्देश दिए गए।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, खुली मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि लिखे होने से ग्राहकों को मिठाई की ताजगी और उसके इस्तेमाल की निर्धारित अवधि की जानकारी मिलती है। इससे उपभोक्ता खरीदारी के समय अधिक जागरूक निर्णय ले सकते हैं।

आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सहस्रधारा रोड पर निर्माणाधीन भवन में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से हड़कंप

हरिद्वार में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार

गैरसैंण विधानसभा में दिवंगत नेताओं को सीएम धामी की श्रद्धांजलि, खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट के योगदान को किया याद

भराड़ीसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

उत्तराखंड चुनाव 2027: 14 क्षेत्रीय दलों ने गठबंधन की संभावनाओं पर किया मंथन

TAGGED:27 establishments inspected; marking dates on trays made mandatory.Food Department raids sweet shops in Dehradun;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

ऐसा लगा जैसी गोली मार दी… जब जेबों में फटने लगे पेजर, कैसे इजरायल ने दहलाया पूरा लेबनान…

News Desk News Desk September 18, 2024
Uttarakhand News: सीएम धामी ने की यूपी-उत्तराखंड के बीच लंबित आस्तियों और दायित्वों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश….
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, कृष्णा स्टोन क्रेशर सीज
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक, वैज्ञानिक खेती को मिलेगा बढ़ावा…
“मैजिकविन” सट्टेबाजी मामले में ईडी की छापेमारी, 3.55 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?