By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Chardham Yatra 2025: आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तैयारी शुरू, इस दिन होगी मॉक ड्रिल…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Chardham Yatra 2025: आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तैयारी शुरू, इस दिन होगी मॉक ड्रिल…
Uttarakhand

Chardham Yatra 2025: आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तैयारी शुरू, इस दिन होगी मॉक ड्रिल…

News Desk
Last updated: April 6, 2025 6:43 pm
News Desk Published April 6, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 24 अप्रैल को यात्रा से जुड़े जनपदों में मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया जाएगा.

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए बिल्डिंग में मॉक ड्रिल को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की. जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि वे एक सुरक्षित वातावरण में अपनी चारधाम यात्रा पूरी करें.

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग सभी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है. यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. सभी जनपदों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से चार धाम यात्रा का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान और एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से पिछले साल भी चारधाम यात्रा के सफल और सुचारू संचालन के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी. एनडीएमए की ओर से कई अहम सुझाव दिए गए थे, जिन्हें गत वर्ष की चार धाम यात्रा में शामिल करते हुए यात्रा का सफल संचालन किया गया.

7 जनपदों में होगी मॉक ड्रिल

उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल सात जनपदों में की जाएगी. मॉक ड्रिल में विभिन्न जनपदों की चार धाम यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां को धरातल पर परखा जाएगा. इस दौरान विभिन्न जनपदों में अलग-अलग आपदाओं को लेकर सिनेरियो जनरेट किए जाएंगे और यह देखा जाएगा की राहत और बचाव दलों द्वारा कितनी त्वरित गति से कार्य किया गया और कहां कमियां रहीं.

जहां-जहां भी कमियां रहेंगी, उन्हें दुरुस्त कर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी. बैठक में विभागीय स्तर पर गठित विभिन्न कमेटियों के कार्य दायित्वों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. बता दें कि 24 अप्रैल से पहले, 16 अप्रैल को ओरियंटेशन एंड कोआर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस ओर 22 अप्रैल को टेबल टॉप एक्सरसाइज भी होगी.

You Might Also Like

उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

बाइडन सरकार का बड़ा फैसला: भारत को 1 अरब डॉलर के एमएच-60आर हेलीकॉप्टर उपकरण बेचने की मंजूरी

News Desk News Desk December 3, 2024
जहर फैला रहे मस्क; ब्रिटिश अखबार ने किया X का इस्तेमाल बंद, फ्रांस में दायर हुआ मुकदमा…
भारत में मिला HMPV वायरस का पहला केस, 8 महीने के बच्चे में दिखे लक्षण
Uttarakhand News: पंजीकरण करवाकर रहें तैयार..! उत्तराखण्ड को बेहतर बनाने के लिए दे सकेंगे सुझाव, धामी सरकार कराने जा रही है प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन….
400 चीनी कंपनियों पर बैन लगाएगी सरकार !, जांच के दायरे में 700 से ज्यादा कंपनियां

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?