By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही दिनों में रिकॉर्ड तोड़ संख्या, श्रद्धालुओं ने कहा – सीएम धामी ने बखूबी संभाली व्यवस्था…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही दिनों में रिकॉर्ड तोड़ संख्या, श्रद्धालुओं ने कहा – सीएम धामी ने बखूबी संभाली व्यवस्था…
Uttarakhand

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही दिनों में रिकॉर्ड तोड़ संख्या, श्रद्धालुओं ने कहा – सीएम धामी ने बखूबी संभाली व्यवस्था…

News Desk
Last updated: May 5, 2025 9:50 pm
News Desk Published May 5, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा है। अब तक 1 लाख 17 हजार 445 श्रद्धालुओं ने चार धामों में दर्शन कर लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। चारधाम दर्शन को आए सभी श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं से अत्यंत प्रसन्न नजर आ रहे हैं। चारों धामों में श्रद्धालु साफ-सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवागमन और संपूर्ण व्यवस्थाओं से सन्तुष्ट हैं।

Contents
यात्रा सभी के लिए यादगार बनेयात्रा मार्ग में बेहतरीन व्यवस्थाएंस्वास्थ्य कर्मी तुरंत उपचार दे रहेखुशी खुशी यात्रा का आनंद ले रहे

यात्रा सभी के लिए यादगार बने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार की प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक श्रद्धालु को चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धा, सुविधा और सुरक्षा का संपूर्ण अनुभव प्राप्त हो। शासन-प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी और सुधार की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि यह पवित्र यात्रा सभी के लिए यादगार और सुगम बनी रहे।

यात्रा मार्ग में बेहतरीन व्यवस्थाएं

इंदौर से यमुनोत्री आए रघुनन्दन व्यास ने कहा कि “मैं प्रथम बार देवभूमि के दर्शन के लिए उत्तराखण्ड आया हूं। टैक्सी स्टैंड पर उतरने के बाद सात किमी की चढ़ाई वाले पूरे यात्रा मार्ग में सरकार द्वारा बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं। जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर देखने को मिल रहे हैं, सुरक्षा को लेकर भी उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद है। ऐसी व्यवस्था पूरे देश में शायद ही कहीं और देखने को मिले।

Cm Pushkar Singh Dhami Popularity Increased One Crore Followers On Facebook  Now - Amar Ujala Hindi News Live - Cm Dhami:सीएम धामी की बढ़ी लोकप्रियता,  फेसबुक पर एक करोड़ फॉलोवर्स, देश में

स्वास्थ्य कर्मी तुरंत उपचार दे रहे

इंदौर शहर से ही दर्शन को पहुंचीं एक और श्रद्धालु ऊषा ने कहा कि “मैं यहां की स्वास्थ्य सुविधा को देखकर बेहद प्रसन्न हूं। किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य में थोड़ी भी असहजता होने पर स्वास्थ्य कर्मी तुरंत उसको उपचार दे रहे हैं। ऐसी बेहतर व्यवस्था के लिए हम उत्तराखण्ड सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।

खुशी खुशी यात्रा का आनंद ले रहे

दिल्ली से आए मुकेश कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन और प्रशासन द्वारा बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। गंगोत्री धाम में मंदिर परिसर में सुव्यस्थित तरीके से बिना धक्का मुक्की के सभी श्रद्धालु आराम से मां गंगा के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धाम और यात्रा मार्ग में पेयजल से लेकर शौचालय तक सभी व्यवस्थाएं एक दम शानदार हैं। हम खुशी खुशी यात्रा का आनंद ले रहे हैं।

गाजियाबाद से केदारनाथ दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु आकाश गुप्ता ने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी के बहुत अच्छे से दर्शन हुए हैं। धाम में साफ सफाई के साथ ही प्रशासन की अन्य सभी व्यवस्थाएं भी बेहतर हैं।

You Might Also Like

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद

आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Freispiele bloß Einzahlung sizzling hot Casinos 2026 +10 geprüfte Casinos

Khabar 360 India Khabar 360 India March 24, 2026
पटना एयरपोर्ट और आईआईटी विस्तार,मखाना बोर्ड की स्थापना
हम अफगानिस्तान नहीं बन रहे, हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत को ही सिखाने लगे बांग्लादेश के अंतरिम चीफ मोहम्मद यूनुस…
दून में फिर सनसनी: सिल्वर सिटी मॉल में स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या
PFI पर ED का बड़ा एक्शन, 56 करोड़ की 35 संपत्तियों को किया जब्त…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?