By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम: एक दशक बाद बर्फ की सतह पर लौटी रफ्तार, सीएम धामी ने किया आइस रिंक का लोकार्पण….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम: एक दशक बाद बर्फ की सतह पर लौटी रफ्तार, सीएम धामी ने किया आइस रिंक का लोकार्पण….
Uttarakhand

Uttarakhand News- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम: एक दशक बाद बर्फ की सतह पर लौटी रफ्तार, सीएम धामी ने किया आइस रिंक का लोकार्पण….

News Desk
Last updated: May 6, 2025 11:50 am
News Desk Published May 6, 2025
Share
SHARE

देहरादून: एक दशक से भी ज्यादा समय से बंद पड़ा दक्षिण पूर्व एशिया और भारत का एकमात्र आइस रिंक लगभग 6 करोड़ की लागत से बनकर सोमवार से फिर शुरू हो गया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही नए निर्माण कार्य 599.00 लाख की लागत से तैयार हुए इक्वेस्ट्रीअन का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी उदासीनता और देखरेख के अभाव के चलते यह धरोहर खत्म हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे पुनर्जीवित कर बड़ा काम किया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने आइस रिंक के जीर्णोद्धार को प्रदेश के खेलों के इतिहास में एक आइस ब्रेकिंग मूवमेंट बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले राष्ट्रीय खेलों के दौरान का कई बड़ी खेल अवस्थापनाएं तैयार की गई है और अब आइस रिंक के शुरू होने से इसमें एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमने अतीत की सरकारों की उदासीनता से सबक लेते हुए पहले ही पूरे खेल ढांचे को सक्रिय और संचालित बनाए रखने के लिए प्रदेश का खेल लिगसी प्रोग्राम तैयार कर लिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकारी उदासीनता ने आइस रिंक जैसी धरोहर को सफेद हाथी बना दिया था लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार ने इस सफेद हाथी को फिर से दौड़ने में सक्षम बनाया है। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी आइस हॉकी मैच भी खेला गया, जिसका हजारों दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। देश के एकमात्र आइस रिंंक को देखने के लिए हजारों स्कूली बच्चे एकत्र हुए थे। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश की पिट्ठू टीमों को किया रवाना

नेशनल सीनियर पुरुष-महिला व सब जूनियर बालक-बालिका पिट्टू चैंपियनशिप में शामिल होने जा रही है उत्तराखंड की टीमों को सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन सात से नौ मई तक इंदौर मध्य प्रदेश में होगा।

पवेलियन ग्राउंड से खिलाड़ियों को रवाना करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चैंपियनशिप में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है I कहा कि पिछले दिनों कबड्डी और योग जैसे परंपरागत खेलों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।

वह दिन दूर नहीं जब पिट्ठू भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाएगा, इसके लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को अभी से तैयारी में जुटना होगा। इस दौरान उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी पांडे, सचिव अश्वनी भट्ट, मनिंदर लडोला, जितेंद्र लिंगवाल , प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

दो बार महाभियोग झेलने वाले, सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति; डोनाल्ड ट्रंप की जीत क्यों है ऐतिहासिक?…

News Desk News Desk November 7, 2024
भारत ने तैयार किया खास सोलर विमान, बॉर्डर की निगरानी होगी आसान; खूबियां कर देंगी हैरान…
ग्रास रूट लेवल पर काम करके निकलेंगे चैंपियन, चिंतन शिविर में बोली खेल मंत्री रेखा आर्या…
AIIMS के डॉक्टर ने मांगा 50 करोड़ का दहेज, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा; लोग कर रहे हैं कड़ी आलोचना…
शटर उठाया जेवरातों से भरा थैला काउंटर पर रखा और 10 सेकेंड में हो गया गायब

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?