By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
Uttarakhand

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 25, 2026 9:33 am
Khabar 360 India Desk Published November 25, 2026
Share
SHARE

खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बी प्राक, मासूम शर्मा और अवध ओझा समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

हरिद्वार। गायक दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के करीब एक महीने बाद उनके छोटे भाई और मशहूर गायक मीका सिंह पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को वह हरिद्वार जिले के लक्सर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 251 निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। मीका सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए आयोजन की सराहना की।

सामूहिक विवाह समारोह में मनोरंजन और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंचीं। गायक बी प्राक, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, शिक्षक अवध ओझा, आचार्य बालकृष्ण और अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मीका सिंह की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। उत्तराखंड पहुंचने पर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर हुआ था विवाद

दरअसल, 18 अक्टूबर को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी की लाइव प्रस्तुति के दौरान विवाद हो गया था। कार्यक्रम के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे थे और उन्होंने गायक की प्रस्तुति पर सवाल उठाए थे। मंत्री ने दलेर मेहंदी के नशे में होने और लिप-सिंक करने के आरोप लगाए थे। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया था।

भाई के समर्थन में उतरे थे मीका, सीएम धामी ने की थी बातचीत

विवाद के बाद मीका सिंह ने अपने भाई दलेर मेहंदी का समर्थन किया था। उन्होंने मंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि दलेर मेहंदी शराब का सेवन नहीं करते हैं और हाल ही में हुई सर्जरी के कारण उन्हें प्रस्तुति के दौरान असहजता हुई थी। मीका ने इस घटना को कलाकारों का अपमान बताते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग भी की थी।

मामला बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीका सिंह से फोन पर बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की अतिथि देवो भव: परंपरा का उल्लेख करते हुए कलाकारों के सम्मान का भरोसा दिलाया था। इसके बाद मीका सिंह ने भी विवाद को समाप्त करने की बात कही थी। अब सामूहिक विवाह समारोह में उनकी उत्तराखंड यात्रा को इस विवाद के बाद पहली सार्वजनिक मौजूदगी के तौर पर देखा जा रहा है।

You Might Also Like

36 नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रेम विवाह पर पंचायत में बवाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमले का आरोप

संत रविदास के विचारों से सामाजिक समानता को मजबूत कर रही सरकार: सीएम धामी

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से तबाही, 33 मकान राख; 58 परिवार प्रभावित

प्रसार भारती की पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब में ‘मिर्ची केक’ को पहला पुरस्कार, अविशेष झा को मिले 5 लाख रुपये

TAGGED:blesses 251 couples in Laksar.Mika Singh visits Uttarakhand for the first time since the Daler Mehndi controversy;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

PM मोदी फिर से तीन देशों के दौरे पर रवाना, 56 साल बाद किसी प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा क्यों है महत्वपूर्ण?…

News Desk News Desk November 13, 2024
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, कुमाऊं-गढ़वाल की रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पहुंचे, गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद…
CM धामी का कड़ा रुख: सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण, भू-कानून उल्लंघन पर सख्त एक्शन
शारदा कॉरिडोर से बदलेगी खटीमा की तस्वीर, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?