By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: हम जो कहते हैं… वो करते हैं: CM धामी का बड़ा बयान, PM मोदी के ऐतिहासिक फैसलों ने बदली देश की तस्वीर….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: हम जो कहते हैं… वो करते हैं: CM धामी का बड़ा बयान, PM मोदी के ऐतिहासिक फैसलों ने बदली देश की तस्वीर….
Uttarakhand

Uttarakhand News: हम जो कहते हैं… वो करते हैं: CM धामी का बड़ा बयान, PM मोदी के ऐतिहासिक फैसलों ने बदली देश की तस्वीर….

News Desk
Last updated: June 3, 2025 8:53 am
News Desk Published June 3, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष- संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 9 जून को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने जा रहे हैं।

Contents
हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्तराष्ट्र के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त कियाशहर आतंकवाद के साए से सुरक्षित नहीं थाभारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरहम सभी के लिए ये गर्व का विषयअयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण

हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्षों का यह युग परिवर्तनकारी कालखंड भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल रहा है। जिसमें हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सक्षम और समर्थ राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से प्रारंभ हुई ये यात्रा भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की यात्रा रही।

राष्ट्र के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में प्रधानमंत्री ने ”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री ने शासन व्यवस्था को न केवल नई कार्य संस्कृति से समृद्ध किया, बल्कि नीतियों को निर्णायक बनाकर सही नीयत और नतीजों से विकास के नए आयाम स्थापित किए।

शहर आतंकवाद के साए से सुरक्षित नहीं था

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच और मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत G-20, QUAD और BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। 2014 से पूर्व भारत का कोई भी बड़ा शहर आतंकवाद के साए से सुरक्षित नहीं था, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर सहित देश के हर कोने में लगातार आतंकी हमले होते थे। परंतु आज दुश्मन देश के किसी भी आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाता है।

भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर

उन्होंने कहा कि जैसे उरी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया गया, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक की गई और अब पहलगाम हमले के बाद ”ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से दुश्मन के दांत खट्टे किए। आज मोदी सरकार में न केवल भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, बल्कि रक्षा के क्षेत्र में भी देश आत्मनिर्भर बन रहा है। आज भारत 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी रक्षा संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है और 85 से अधिक देशों में रक्षा सामग्री का निर्यात भी कर रहा है।

हम सभी के लिए ये गर्व का विषय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए ये गर्व का विषय है कि आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। आज ”वोकल फॉर लोकल”, ”मेक इन इंडिया”, ”स्किल इंडिया” और ”स्टार्टअप इंडिया” जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं,भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम वाला देश भी बन गया है।

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण

उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने “इन्फ्रास्ट्रक्चर रेवोल्यूशन” का अभूतपूर्व दौर भी देखा है। आज भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईस्पीड ट्रेन नेटवर्क, मेट्रो रेल नेटवर्क, विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे और रोड नेटवर्क को देखकर दुनिया का प्रत्येक देश चकित है। इन 11 वर्षों में मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में जहां कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, नागरिकता संशोधन कानून और वफ़्क़ संशोधन अधिनियम जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय नहीं रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया…

News Desk News Desk November 1, 2024
दुनिया के इस कोने में मिला 2492 कैरेट का हीरा, खोजने में लग गई एक सदी से भी ज्यादा…
Badrinath Dham Opening Date 2025 : बद्रीनाथ धाम दर्शन को तैयार, शुभ मुहूर्त में खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार का बड़ा फैसला
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?