By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण: बोले- प्रत्येक जिले में बनाया जा रहा मेडिकल कॉलेज…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण: बोले- प्रत्येक जिले में बनाया जा रहा मेडिकल कॉलेज…
Uttarakhand

सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण: बोले- प्रत्येक जिले में बनाया जा रहा मेडिकल कॉलेज…

News Desk
Last updated: March 28, 2025 4:20 pm
News Desk Published March 28, 2025
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रदेश में 1232 नये नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण भी किया।

Contents
स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई –स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध –हेली एंबुलेंस सेवा प्रारंभ –चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ किया जाए –

स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई –

मुख्यमंत्री ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब पूरा विश्व इस संकट से जूझ रहा था, तब हमारे नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर निःस्वार्थ सेवा में जुटे हुए थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की देखभाल करते हुए उनके जीवन को बचाने के लिए अथक परिश्रम किया।

Dehradun : सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण, 1232  नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र - Khabar Uttarakhand - Latest  Uttarakhand News In ...

स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध –

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करेंगे और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊँचाई प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में लगभग 11 लाख से अधिक मरीजों को 2100 करोड़ से अधिक के कैशलेस उपचार का लाभ प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा, राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं, ताकि हमारे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके जिले में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

हेली एंबुलेंस सेवा प्रारंभ –

उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के लिए हेली एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भी निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम में, चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए अब तक 173 असिस्टेंट प्रोफेसर्स, 56 संकाय सदस्य और 185 तकनीशियन नियुक्त किए जा चुके हैं। इसी का परिणाम है कि 3 वर्ष में ही प्रदेश के 22 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल रहे हैं।

चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ किया जाए –

कार्यक्रम में सचिव चिकित्सा डॉ. आर.राजेश कुमार ने कहा कि विभाग का संकल्प है कि चिकित्सा के साथ ही चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए समय-समय पर चिकित्सक से लेकर चतुर्थ श्रेणी स्तर के कार्मिकों की भर्ती हो रही है। चिकित्सा विभाग के इन्फ्रास्ट्रक्चर का पूर्ण प्रयोग हो इसके लिए मानवीय संसाधनों की नियुक्ति हो रही है।

जहां मानवीय संसाधन है वहां भौतिक संसाधनों की आपूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज, डॉ. गीता जैन एवं सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जिला अस्पताल में रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने ₹5 हजार के साथ दबोचा

दून यूनिवर्सिटी में मेस के खाने पर छात्रों का हंगामा, कीड़ा मिलने के आरोप पर कुलपति आवास घेरा

सीएम धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, बोले- अंतरराज्यीय भ्रमण से मिलेगी नई सीख

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बद्रीनाथ-गंगोत्री धाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

भाजपा ने सिद्दरमैया सरकार पर उठाए सवाल, घोटाले में क्लीन चिट देने का लगाया आरोप

News Desk News Desk January 25, 2025
परमाणु हमले के बाद दुनिया के लिए मिसाल बने हिरोशिमा के लोग, नोबेल सम्मान
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
आंध्र प्रदेश में फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड
Uttarakhand News: नए स्वरूप में चमकेगा मां पूर्णागिरी मंदिर: निर्माण कार्यों पर सीएम की कड़ी निगरानी, कहा- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?