By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने किए महत्वपूर्ण समझौते, सीएम धामी की उपस्थिति में हुआ हस्ताक्षर….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने किए महत्वपूर्ण समझौते, सीएम धामी की उपस्थिति में हुआ हस्ताक्षर….
Uttarakhand

Uttarakhand News: ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने किए महत्वपूर्ण समझौते, सीएम धामी की उपस्थिति में हुआ हस्ताक्षर….

News Desk
Last updated: June 5, 2025 1:18 pm
News Desk Published June 5, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में तीन महत्वपूर्ण समझौते किए गए. उत्तराखण्ड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट ने सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए समझौता किया गया. उत्तराखण्ड को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत का प्रमुख कौशल केंद्र बनाने की दिशा में सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और नैस्कॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

उत्तराखण्ड को उभरती टेक्नोलॉजी और छात्रों के रोजगारपरक व्यक्तित्व विकास के लिए कौशल विकास केंद्र बनाने के लिए भी सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग और वाधवानी फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. उत्तराखण्ड में सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ 10 साल के लिए किए गए समझौते के तहत जल प्रबंधन, पोषण, टेलीमेडिसिन, ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम किया जाएगा.

राज्य को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रमुख कौशल केंद्र बनाने के लिए नैस्कॉम के साथ हुए समझौते के तहत राज्य के सभी सरकारी और निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में कोर्सेस को शैक्षणिक क्रेडिट के साथ शामिल किया जाएगा. हर जिले में एक मॉडल कॉलेज को ‘मेंटर संस्थान’ के रूप में विकसित किया जाएगा. इसका उद्देश्य राज्य के लगभग 1.5 लाख छात्रों को फ्यूचर स्किल्स प्राइम प्लेटफॉर्म के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, पायथन, जनरेटिव जैसे क्षेत्रों में जानकारी और कौशल विकास करना है.

उत्तराखण्ड को उभरती टेक्नोलॉजी और छात्रों के रोजगारपरक व्यक्तित्व विकास के लिए कौशल विकास केंद्र बनाने के लिए वाधवानी फाउंडेशन के साथ तीन वर्षों के किए समझौता किया गया. इसके तहत राज्य के सभी सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में कोर्सेस को अगले सत्र से शैक्षणिक क्रेडिट के साथ शामिल किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य राज्य के लगभग 1.20 लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित व्यक्तित्व विकास और स्वरोजगार सम्बंधित कौशल विकास में सहायता प्रदान करना है.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक विकास राज्य को डिजिटल टैलेंट का केन्द्र बनाने और एआई आधारित व्यक्तित्व विकास के आधुनिक कोर्स प्रारंभ करने के लिए आज हुए तीनों समझौते राज्य के लोगों के लिए अत्यधिक उपयोगी होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र और वर्ग के लोगों को साथ लेकर अनेक नई पहल की जा रही हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समझौते उत्तराखण्ड में आधुनिक कौशल से परिपूर्ण मानव संसाधन को तैयार करने और राज्य को आधुनिक एआई व साइबर सिक्योरिटी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. एआई अधारित पाठ्यक्रम राज्य के युवा छात्रों को रोजगारपरक कौशल बढ़ाने और 21वीं सदी के लिए सॉफ्ट स्किल विकास की दिशा में कारगर साबित होगा. मुख्यमंत्री ने राज्य में किये गए इन तीन महत्वपूर्ण समझौतों के लिए टाटा ट्रस्ट, नैस्कॉम और वाधवानी फाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया.

You Might Also Like

उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

आखिरकार चीन के तेवर पड़े नरम भारत से रिश्ते सुधरने की बनी संभावना

News Desk News Desk September 15, 2024
बारात से लौट रही बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत, 5 घायल…
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है
Uttarakhand News: ‘सीखना कभी न छोड़े’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्रेनी अधिकारियों को किया संबोधित, कहा- संकट की घड़ी में घबराएं न बल्कि…
दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल की बढ़ी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट जारी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?