By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: शादी, हनीमून और मर्डर: सोनम निकली बेवफा, राज के लिए करा दी पति राजा की हत्या
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > शादी, हनीमून और मर्डर: सोनम निकली बेवफा, राज के लिए करा दी पति राजा की हत्या
News

शादी, हनीमून और मर्डर: सोनम निकली बेवफा, राज के लिए करा दी पति राजा की हत्या

News Desk
Last updated: June 9, 2025 5:05 pm
News Desk Published June 9, 2025
Share
SHARE

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी और वे दोनों 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग रवाना हुए थे। पहले उन्होंने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में माता के दर्शन किए और फिर मेघालय पहुंचे थे। 22 मई को दोनों मेघालय पहुंचे थे और दोनों ने सोहरा की यात्रा की और शिलांग में चार दिन के लिए बाइक किराए पर ले ली।

फिर दोनों मावलखैत गांव गए। इसके बाद गाइड के साथ दोनों नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर पुल की तरफ चले गए। 24 मई के बाद से ही दोनों के फोन बंद हो गए थे। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून से लापता होने की कहानी सभी के लिए सस्पेंस बनी हुई थी लेकिन अब इस केस की परत दर परत खुलती जा रही है और कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। उसने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। ऐसे में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

मामले में मेघालय पुलिस ने दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा कि गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति ललितपुर का 19 वर्षीय आकाश राजपूत है। दूसरा आरोपी विशाल सिंह चौहान (उम्र 22 वर्ष) इंदौर का है। तीसरा राज सिंह कुशवाहा (उम्र 21 वर्ष) इंदौर का है। कल सोनम रघुवंशी गाजीपुर में थी।

आज दोपहर हमने सागर जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। नंदगढ़ थाने में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। तीसरी टीम सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार करने के लिए जा रही है। इन लोगों ने 23 मई को वारदात को अंजाम दिया और तुरंत भाग निकले। उस समय हमें नहीं पता था कि यह एक हत्या है। हम उनकी तलाश कर रहे थे। हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी, लेकिन कोई नहीं मिला। शव 2 जून को ही मिला, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया और जांच शुरू हुई। इन 7 दिनों में एसआईटी ने पर्याप्त सबूत जुटाए।

राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे। सोनम मुख्य आरोपियों में से एक है। शुरुआती जांच के मुताबिक, दूसरे आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर सोनम भी इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था, लेकिन अगर हम सभी तारों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी। राज कुशवाहा यहां नहीं था, लेकिन वह अन्य तीन आरोपियों के संपर्क में था।

खूनी खेल का मास्टरमाइंड है राज कुशवाहा
पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आनंद ने ही राजा रघुवंशी पर सबसे पहला वार किया था। इस पूरी खूनी खेल का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। वह लगातार सोनम के संपर्क में बना हुआ था।

गाइड ने किया खुलासा
यहां एक गाइड की गवाही इस मर्डर मिस्ट्री में बड़ा ट्विस्ट लाई। मेघालय के इस गाइड ने बताया कि उसने राजा और सोनम को 23 मई को तीन पुरुषों के साथ जाते देखा था। यहीं से पुलिस को तीनों संदिग्धों तक पहुंचने में मदद मिली।

सोनम खुद को बता रही पीड़ित
वही इस पूरे मामले में सोनम ने खुद को पीड़ित बताया है। उसने कहा है कि, उसका अपहरण हो गया था। सोनम के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ऐसा कभी नहीं कर सकती है।

You Might Also Like

JUEGOS Usadas million dollar man máquina tragamonedas en línea ¡Soluciona Gratuito En internet!

Descarga así­ como tratar a Club deportivo Vegas: Juegos sobre Casino acerca de Para y Mac marque este enlace aquí ahora Emulador

Reseña Presente betsoft Slots 2013 sobre Cleopatra II sobre IGT: Probar debido a sobre Jugar Black Knight Slot SlotsUp

Каким способом компьютерные системы изучают активность юзеров

Как цифровые платформы изучают поведение пользователей

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

PhD और NET के आधार पर होगी प्रोफेसर की नियुक्ति, UGC ने किया बदलाव

News Desk News Desk January 7, 2025
Vyhodnoťte své hazardní hry: vyčerpávající pohled na rizika rulety
महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से, पहला शाही स्नान 14 को
По какой причине адаптивность взаимодействий сделалась нормой
एआई और डीपफेक तकनीक से बढ़ेगा साइबर खतरों का दायरा, 2025 तक बड़ा असर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?