By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गुटबाजी तोड़कर सांगठनिक एकता से जीत का परचम लहराने वाले भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा के जन्मदिन पर भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर दी बधाई..
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > गुटबाजी तोड़कर सांगठनिक एकता से जीत का परचम लहराने वाले भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा के जन्मदिन पर भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर दी बधाई..
Uttarakhand

गुटबाजी तोड़कर सांगठनिक एकता से जीत का परचम लहराने वाले भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा के जन्मदिन पर भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर दी बधाई..

News Desk
Last updated: August 12, 2025 7:32 pm
News Desk Published August 12, 2025
Share
SHARE

दुर्ग। हर दौर में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो सिर्फ भीड़ में शामिल नहीं होते, बल्कि दिशा तय करते हैं। राजनीति में ऐसे नेता विरले ही मिलते हैं, जिनकी पहचान कुर्सी से नहीं,
कर्म से होती है। दुर्ग भाजपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने न सिर्फ संगठन को संभाला, बल्कि टूटे मनोबल में नई जान फूंक दी। कांग्रेस के गढ़ में, शून्य से शुरुआत कर 4 विधानसभा सीटों की जीत और प्रदेश में नंबर-1 सदस्यता अभियान। ये सब उनके नेतृत्व की कहानी कहते हैं। दरअसल राजनीति में कुछ लोग केवल पद पाने के लिए आते हैं, कुछ पद पाकर भी इतिहास में दर्ज नहीं हो पाते लेकिन कुछ नेता ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान उनके कार्य, त्याग और नेतृत्व क्षमता से होती है, भले ही उनके पास कोई पद न हो। दुर्ग भाजपा के हाल ही में कार्यमुक्त हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ऐसे ही नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने न केवल संगठन को संभाला, बल्कि उसमें नई ऊर्जा और एकजुटता की ताकत भर दी। 10 अगस्त, उनके जीवन का एक खास दिन है उनका जन्मदिन। यह तारीख केवल एक नेता के जन्म की नहीं, बल्कि दुर्ग भाजपा के उस दौर की भी याद दिलाती है जब असंभव को संभव बनाया गया।

जब हालात कठिन थे…
कांग्रेस की मजबूत सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला दुर्ग, और भाजपा के पास पांच में से एक भी विधानसभा सीट नहीं। ऐसे कठिन समय में पाटन के छोटे से गांव से आए जितेन्द्र वर्मा को जिले की कमान सौंपी गई। उनके सामने चुनौती थी, टूटे और निराश कार्यकर्ताओं को फिर से एकजुट करना और मैदान में उतारना।

एकता का मंत्र, बदलाव की शुरुआत
जिला अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने गुटबाजी की दीवारें तोड़ीं। हर कार्यकर्ता को बराबरी का सम्मान दिया, जिम्मेदारियां बांटीं और “एक आवाज, एक लक्ष्य” का मंत्र दिया। धीरे-धीरे सड़कों पर आंदोलन लौटे, सभाओं में भीड़ बढ़ी और कार्यकर्ताओं का जोश दुगना हुआ।

विधानसभा में चमत्कारी जीत
दुर्ग जिला में उनके नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनावों ने राजनीति का समीकरण बदल दिया। साजा से ईश्वर साहू, अहिवारा से डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव
वहीं सांसद विजय बघेल ने पाटन में पूर्व मुख्यमंत्री को कड़ी टक्कर देकर अन्य सीटों पर जीत की राह आसान की।

संगठनात्मक उपलब्धियां
उनके कार्यकाल में दुर्ग भाजपा ने सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में जो सामंजस्य और एकता दिखी, वह आने वाले समय के लिए प्रेरक उदाहरण बन गई।

कठिन समय में भी अडिग संकल्प
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे, और वे खुद स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बावजूद इसके, वे चुनावी मोर्चे पर डटे रहे और नतीजा, दुर्ग भाजपा की चारों ओर जीत।

धार्मिक-सांस्कृतिक जुड़ाव से बढ़ी स्वीकार्यता
कांवड़ यात्रा जैसे आयोजनों के माध्यम से उन्होंने न केवल संगठन को धार्मिक भावनाओं से जोड़ा, बल्कि समाज के हर वर्ग में अपनी स्वीकृति मजबूत की।
5 जनवरी को नए जिलाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के साथ वे पद से मुक्त हुए, लेकिन पीछे छोड़ गए मजबूत संगठन, जीत का आत्मविश्वास और सामंजस्य की परंपरा जैसी एक ऐसी विरासत, जिसे आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा।

आज, उनके जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बाढ़ है। कार्यकर्ता, मित्र और शुभचिंतक उन्हें याद कर रहे हैं और संगठन के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन कर रहे हैं। उनके सहयोगी दिलीप साहू के अनुसार, 10 अगस्त को उनके 53वें जन्मदिन की शुरुआत प्रकृति सेवा से हुई। पाटन ब्लॉक के ग्राम सेलूद स्थित धान उपार्जन केंद्र में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया। इसके बाद कौही स्थित शिव मंदिर में पूजा-अभिषेक के पश्चात पाटन में आयोजित जन्मदिन उत्सव में हजारों लोगों ने उमड़कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। शाम 07 बजे दुर्ग के एक सामाजिक भवन में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में भी दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, साजा और भिलाई क्षेत्र के नेताओं ने आकर उन्हें बधाइयां दी। पाटन के देवांगन भवन और दुर्ग में उनसे मिलकर बधाई देने दुर्ग नेताओं में सांसद विजय बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राकेश पाण्डेय, सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, लाभचंद बाफना, डॉ दयाराम साहू, सांवलाराम डाहरे, महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, सीएमएचओ डॉ मनोज दानी, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, सभापति श्याम शर्मा, भिलाई पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महेश वर्मा, लल्लन मिश्रा, रामउपकार तिवारी, राकेश पांडेय, पी एन दुबे, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, प्रीतपाल बेलचंदन, शिव चन्द्राकर, रोहित साहू, मनमोहन शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अरविंदर सिंह खुराना, साजन जोसफ, विनोद अरोड़ा, उदय शंकर त्रिपाठी, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, दिव्या कलिहारी, चंद्रप्रकाश मांडले, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर, निशा सोनी, कृष्णा भाले, जगदीश मालपानी, खेमराज यदु, शरद बघेल, कमलेश वर्मा, ज्योति प्रकाश साहू, नारद सेन, दिनेश मिश्रा, संगीता धुरंधर, युगल किशोर आडिल, राकेश आडिल, सुरेश निषाद, विष्णु निषाद, नेतराम निषाद, भास्कर वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विनय चंद्राकर, बाबा वर्मा, निलेश वर्मा, मनीष चंद्राकर, संतोष गिरवानी, नागेंद्र कश्यप, पुणेंद्र सिन्हा, नारद साहू सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News- नीति आयोग की बैठक के बाद सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई: मुख्य सचिव को दिए कड़े निर्देश, कहा- योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक नहीं, ज़मीन पर दिखे असर…

News Desk News Desk May 25, 2025
कनाडा में एक बार फिर हिन्दुओं के साथ ज्यादती, सुरक्षा के बदले पुलिस कर रही है ‘हफ्ता’ की मांग…
राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कितनी शानदार है? इसकी खासियतें जानने के लिए फोटो देखें…
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देगे अमित शाह
आवारा कुत्ते के हमले से 88 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई दर्दनाक मौत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?