देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित देवभूमि मेगा वेटरन्स रैली में मुख्य रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने भाग लिया।
सीडीएस चौहान ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन अपनी संप्रभुता के किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने देहरादून मिलिट्री स्टेशन में “वेटरन्स वेलनेस एंड सेवा केंद्र” स्थापित करने की घोषणा की।
राज्यपाल ने 20 वीर नारियों का सम्मान किया और दिव्यांग पूर्व सैनिकों को मोटराइज्ड स्कूटर प्रदान करने वाली वॉर वाउंडेड फाउंडेशन की सराहना की। रैली में रोजगार मेला, सरकारी योजनाओं के स्टॉल और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए।
Leave a comment




