By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने की पिटाई; पुलिस ने हिरासत में लिया
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने की पिटाई; पुलिस ने हिरासत में लिया
crimeUttarakhand

नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने की पिटाई; पुलिस ने हिरासत में लिया

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 3, 2026 8:46 am
Khabar 360 India Desk Published November 3, 2026
Share
SHARE

देहरादून। नगर निगम में मेयर की कुर्सी पर बैठने और हंगामा करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। पिछले करीब डेढ़ साल से नगर निगम में इस तरह की हरकतें कर रहे एक युवक को मंगलवार को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक मेयर के कार्यालय में पहुंचकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया था। इस पर कर्मचारियों ने उसे कार्यालय से बाहर निकालकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, युवक पिछले डेढ़ साल से समय-समय पर नगर निगम पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था। इस दौरान वह निगम कर्मचारियों, होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के साथ भी कई बार अभद्रता और हाथापाई कर चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि युवक को पहले भी कई बार पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।

मंगलवार को भी युवक नगर निगम पहुंचा और सीधे मेयर के कार्यालय में जाकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कर्मचारियों से बचाकर हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस जब युवक को अपने साथ ले जाने लगी तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस उसे नगर कोतवाली ले गई, जहां उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक बडोनी ने बताया कि युवक पिछले डेढ़ साल से इस तरह की हरकतें कर रहा था। उसे कई बार समझाया गया और पूर्व में पुलिस के हवाले भी किया गया, लेकिन उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में नगर आयुक्त और मेयर को भी शिकायत की गई थी।

वहीं, एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसकी स्थिति की जांच की जा रही है और मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

देहरादून में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 15 वर्षीय किशोर हिरासत में

रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना

केदारताल ट्रैक पर चौथे दिन सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, बर्फ में दबा टेंट भी बरामद

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज, देहरादून में नौ नमूने जांच को भेजे

हल्द्वानी में बनेगा हाईकोर्ट का स्थायी परिसर! सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर चर्चा

TAGGED:A young man sat in the mayor's chair at the municipal corporation;he was beaten by staff members and taken into custody by the police.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

राहुल गांधी ने की अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल के माता-पिता से बात, कहा….

News Desk News Desk September 21, 2024
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की मदद के लिए ट्रंप ने एलन मस्क से मांगी सहायता
लालकुआँ में मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने जताया जबरदस्त विरोध
नाइजीरिया के इबादान में स्कूल मेले में भगदड़, 35 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग बस हादसे में घायलों का जाना हालचाल, डॉक्टरों से ली जानकारी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?