By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: पंजीकरण करवाकर रहें तैयार..! उत्तराखण्ड को बेहतर बनाने के लिए दे सकेंगे सुझाव, धामी सरकार कराने जा रही है प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: पंजीकरण करवाकर रहें तैयार..! उत्तराखण्ड को बेहतर बनाने के लिए दे सकेंगे सुझाव, धामी सरकार कराने जा रही है प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन….
Uttarakhand

Uttarakhand News: पंजीकरण करवाकर रहें तैयार..! उत्तराखण्ड को बेहतर बनाने के लिए दे सकेंगे सुझाव, धामी सरकार कराने जा रही है प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन….

News Desk
Last updated: October 23, 2025 11:38 pm
News Desk Published October 23, 2025
Share
SHARE

देहरादून. राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन आगामी 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय आयोजित किया जाएगा. इस एक दिवसीय सम्मेलन में उत्तराखण्ड की 25 वर्षों की यात्रा पर प्रवासी उत्तराखण्डी अपने नजरिये को सामने रखेंगे. साथ ही यह सुझाव भी देंगे कि उत्तराखण्ड को भविष्य में और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है. इस सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जो कि 24 अक्टूबर 2025 की देर रात्रि तक चलेगी. अभी तक विभिन्न राज्यों के 200 प्रवासियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है. पंजीकरण प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट pravasiuttarakhandi.uk.gov.in पर जाकर कराया जा सकता है.

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन का सिलसिला शुरू हुआ है. वर्ष 2024 में पहला प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 17 राज्यों के 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इस बार सम्मेलन में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रवासियों को एक मंच पर लाने और उन्हें अपनी मातृभूमि से सक्रियता से जोड़ने तथा राज्य के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. पिछले आयोजन के हमारे अनुभव बेहद उत्साहित करने वाले रहे हैं. मैं उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित हो रहे इस सम्मेलन के लिए प्रवासी उत्तराखण्डियों को सादर आमंत्रित करता हूं. प्रवासी उत्तराखण्डियों के सुझाव उत्तराखण्ड के विकास का रोड मैप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर. के सुधांशु ने बताया कि 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में इस सम्मेलन की शुरूआत सुबह 10 बजे होगी. सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे. सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा. पहला सत्र पर्यावरण से संबंधित रहेगा, जिसके लिए वन विभाग के पीसीसीएफ एस.पी सुबुद्धि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

वहीं दूसरा सत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण से संबंधित रहेगा, जिसके लिए दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री प्रवासी उत्तराखण्डियों से सीधा संवाद भी करेंगे. सम्मेलन के पश्चात शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी दून विश्वविद्यालय में किया जाएगा.

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा- ‘हमने जो बोला वो करके दिखाया’ 3 साल में लिए कई ऐतिहासिक निर्णय…

News Desk News Desk March 22, 2025
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक
Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा बनेगी ग्रीन यात्रा, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 25 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग की सुविधा, यात्रा को बनाया जा रहा है पर्यावरण अनुकूल…
एक्स पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर एलन मस्क ने दी बधाई, पोस्ट में क्या कहा…
Uttarakhand News: PM मोदी ने बदली देश की तस्वीर: CM धामी बोले– भारत में गरीबी 80% घटी, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में बनी नई पहचान….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?