By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News:राज्य स्थापना रजत जयंती पर CM धामी ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ, सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन की घोषणा…..
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News:राज्य स्थापना रजत जयंती पर CM धामी ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ, सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन की घोषणा…..
Uttarakhand

Uttarakhand News:राज्य स्थापना रजत जयंती पर CM धामी ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ, सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन की घोषणा…..

News Desk
Last updated: November 7, 2025 12:24 am
News Desk Published November 7, 2025
Share
SHARE

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन और सुदृढ़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि हर सैनिक परिवार तक योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुँच सके।

Contents
देवभूमि उत्तराखण्ड वास्तव में वीरभूमिपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगीधुनिक छात्रावास का होगा निर्माण

देवभूमि उत्तराखण्ड वास्तव में वीरभूमि

मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्पवर्षा कर राज्य निर्माण व राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिये अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का हर परिवार गर्व से कह सकता है कि उसके घर से कोई न कोई भारत माता की सेवा में समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड वास्तव में वीरभूमि है, जहाँ की माटी में ही राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना रची-बसी है।

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों एवं आवासीय भवनों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों की नारियों को आवासीय भवन निर्माण हेतु दी जाने वाली सहायता राशि को ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किया जा रहा है।

धुनिक छात्रावास का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के 150 बच्चों के लिए एक आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिससे सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित आवासीय सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों का जीवन अनुशासन, समर्पण और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने कहा कि “सैनिक कभी पूर्व सैनिक नहीं होता, वह सदैव सैनिक ही रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी सोच का कोई स्थान नहीं है और आज भारत में सभी जरूरी सैन्य उपकरण देश में ही बनाए जा रहे हैं तथा भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऑपरेशन सिंधु मेघ में स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों की सफलता का भी उन्होंने जिक्र किया। सम्मेलन में जनपद नैनीताल की 31 तथा ऊधमसिंह नगर की 13 वीर नारियों को मुख्यमंत्री द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कि हल्द्वानी में छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप 6.4 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है और मुख्यमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास शीघ्र किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

You Might Also Like

चम्पावत दौरे में राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश

सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी ने की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Pagină de telefon mobil 777casino VIP la cazinou

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk April 11, 2025
भारत को महा-भारत बनना होगा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से दुखी सद्गुरु…
Unlocking the secrets of casino games Tips for beginners
रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 18 हिरासत में
Uttarakhand News: उत्तराखंड में सशक्त भू कानून लागू, कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूर्ण रोक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?