By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गांव की धरोहर में ‘कूड़ाखाना’! प्रशासन की अनदेखी ने गंगापुर का प्राचीन पोखरा कर दिया बर्बाद
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > गांव की धरोहर में ‘कूड़ाखाना’! प्रशासन की अनदेखी ने गंगापुर का प्राचीन पोखरा कर दिया बर्बाद
Uttarakhand

गांव की धरोहर में ‘कूड़ाखाना’! प्रशासन की अनदेखी ने गंगापुर का प्राचीन पोखरा कर दिया बर्बाद

Khabar 360 India
Last updated: December 6, 2025 10:16 am
Khabar 360 India Published December 6, 2025
Share
SHARE

गांव की धरोहर में ‘कूड़ाखाना’! प्रशासन की अनदेखी ने गंगापुर का प्राचीन पोखरा कर दिया बर्बाद।

हल्द्वानी। विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल का कृष्णा नवाड़ चौराहा आज एक शर्मनाक दृश्य का गवाह बन चुका है। चौराहे की शान रहा सदियों पुराना ऐतिहासिक पोखरा अब पूरी तरह बदहाली का प्रतीक बन गया है। कभी ग्रामीण सैकड़ों बेजुबान मवेशियों की प्यास बुझाने के अलावा ग्रामीणों की आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र रहा यह धरोहर अब कूड़ा-कचरे और राख के ढेर में बदल चुकी है।

पूर्व प्रधान इंदु कबड़वाल के कार्यकाल में जलागम विभाग द्वारा पोखरे का सौंदर्यीकरण किया गया था और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर में भी शामिल किया गया था। उम्मीद थी कि यह स्थल गांव के विकास की मिसाल बनेगा, लेकिन हालात बिल्कुल उलटे हैं—आज इस धरोहर की कद्र करने वाला कोई नहीं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ समय पूर्व सेंचुरी पेपर मिल की राख डालकर पोखरे को पाटने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों के प्रबल विरोध के चलते यह प्रयास रोकना पड़ा। विभाग ने थोड़ी-बहुत राख हटाई जरूर, मगर उसकी मोटी परत आज भी पोखरे को प्रदूषण और बदसूरती के दलदल में धकेल रही है।

ग्रामवासियों ने जलागम विभाग और विकास खंड प्रशासन पर गंभीर उपेक्षा का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनावों से पहले उन्होंने खंड विकास अधिकारी से समाधान की गुहार लगाई थी। अधिकारी ने प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिया, मगर महीनों बाद भी हालात जस के तस हैं।

पंचायत के पूर्व प्रधान समाजसेवी उमेश कबड़वाल का कहना है कि यह पोखरा सिर्फ चौराहे की सुंदरता का केंद्र नहीं, बल्कि गांव की ऐतिहासिक पहचान है। इसके बावजूद प्रशासन इसे उसके हाल पर छोड़ चुका है। लोगों की मांग है कि तत्काल पोखरे की सफाई, संरक्षण और पुनरुद्धार की कार्रवाई की जाए, ताकि इसकी खोई गरिमा फिर लौट सके।

ग्रामीणों ने यह भी खुलासा किया कि इस मामले की शिकायत पंचायत चुनावों से पहले मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी की गई थी, परंतु अधिकारियों की लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री का यह महत्वाकांक्षी पोर्टल भी धूल फांक रहा है। शिकायत पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

You Might Also Like

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित

कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

अमेरिका में सदी का सबसे खतरनाक तूफान आने की आशंका

News Desk News Desk October 9, 2024
नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42
ब्रिटेन पीएम ने दी दीपावली पर पार्टी, मांस, मदीरा परोसने से भारतीय हुए नाराज
देशभर में दिवाली का उत्सव, इजरायल और ब्रिटेन सहित कई देशों से विशेष संदेश…
युवा आपदा मित्र योजना: उत्तराखंड में 4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?