By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नमामि गंगे परियोजना से बदली हरिद्वार में गंगा की तस्वीर, 22 नाले टैप और 145 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट कर रहे काम; सफाई अभियान में 100 टन कचरा निकाला
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > नमामि गंगे परियोजना से बदली हरिद्वार में गंगा की तस्वीर, 22 नाले टैप और 145 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट कर रहे काम; सफाई अभियान में 100 टन कचरा निकाला
NewsUttarakhand

नमामि गंगे परियोजना से बदली हरिद्वार में गंगा की तस्वीर, 22 नाले टैप और 145 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट कर रहे काम; सफाई अभियान में 100 टन कचरा निकाला

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 16, 2026 7:16 am
Khabar 360 India Desk Published November 16, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा की स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों का असर अब दिखाई देने लगा है। नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियानों के चलते गंगा के जल और घाटों की स्वच्छता में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण से लेकर नालों की टैपिंग तक कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वहीं, हाल ही में गंगा बंदी के दौरान चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में 100 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया।

दरअसल, गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की ओर से दीर्घकालिक योजनाओं के साथ जमीनी स्तर पर भी सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे शहरों में एसटीपी प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही छोटी-बड़ी बस्तियों से निकलकर गंगा में गिरने वाले नालों को टैप कर उनकी निकासी एसटीपी प्लांट से जोड़ी गई है। इससे गंगा में गंदे पानी के सीधे प्रवाह को रोकने के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है।

इस बार गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार में प्रशासन ने व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के साथ धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने भागीदारी की। अभियान के तहत घाटों और नदी तटों की सफाई के साथ वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री के अवशेष और नदी में प्रवाहित किए गए पुराने कपड़ों को भी हटाया गया। इस दौरान 100 टन से अधिक कचरा एकत्रित किया गया।

दीपावली की रात जब मां गंगा का जल पूरे वेग के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र में लौटा तो घाटों और नदी तटों का स्वच्छ स्वरूप दिखाई दिया। प्रशासन अब गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच भी जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके लिए विभिन्न संगठनों और आमजन का सहयोग लिया जा रहा है।

सभी 22 नाले टैप, 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी संचालित

गंगा को स्वच्छ बनाने की दिशा में उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। निगम के अनुसार, हरिद्वार में गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर उनकी निकासी एसटीपी प्लांट से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा शहर में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट लगातार काम कर रहे हैं। सीवरेज व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शिवालिक नगर में एक एसटीपी प्लांट के साथ विभिन्न स्थानों पर आठ सीवरेज पंपिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां गंगा प्रदेश की आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं। उनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांटों के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियानों से गंगा की स्वच्छता को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने गंगा बंदी के दौरान जनसहभागिता से चलाए गए सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए सरकार लगातार प्रभावी प्रयास करती रहेगी।

You Might Also Like

कालाढूंगी को सीएम धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम बनेगा और अस्पताल का होगा उच्चीकरण; कॉर्बेट में महिलाओं को मिलेंगी 70 जिप्सियां

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी और अधिकारियों के बीच तीखी बहस, माइक बंद होने पर हुआ विवाद

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में घर के वॉशरूम में घुसा गुलदार, कुत्ते को बनाया शिकार

उत्तराखंड में मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का बढ़ा दायरा, एमबीबीएस की सीटें 1700 के करीब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

TAGGED:and sewage treatment plants (STPs) with a capacity of 145 MLD are now operationalThe 'Namami Gange' project has transformed the state of the Ganga in Haridwar; 22 drains have been tappedwhile 100 tonnes of waste have been removed as part of the cleaning drive.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मणिपुर में पुलिस सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त 

News Desk News Desk October 10, 2024
ईयरफोन या हजारों डॉलर की ईयरिंग? ट्रंप से डिबेट में कमला ने कान में क्या पहना, सोशल मीडिया पर बहस…
‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री…
केदारनाथ में आपदा पर आस्था भारी, 3 महीने में 17 भक्तों की मौत फिर भी 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उमड़े…
डीएवी छात्रवृत्ति घोटाला: करोड़ों के गबन में ED का एक्शन, दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?