By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: PRD के लिए बनेगा ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > PRD के लिए बनेगा ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान
Uttarakhand

PRD के लिए बनेगा ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान

Khabar 360 India
Last updated: December 11, 2025 8:13 am
Khabar 360 India Published December 11, 2025
Share
SHARE

पीआरडी के लिए बनेगा ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान

स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ली परेड की सलामी

मेधावियों और मृतक आश्रितों को वितरित किए चेक

देहरादून, 11 दिसंबर।

पीआरडी जवानों के लिए एक नया स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान बनाया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। पीआरडी निदेशालय मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने रैतिक परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीआरडी जवानो को अब बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती रहने की दशा में 6 महीने तक निर्बाध रूप से मानदेय मिलता रहेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में लगातार कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने की बात हो, सेवानिवृत होने पर अथवा ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने की बात हो, चाहे महिला पीआरडी स्वयं सेविकाओं को मातृत्व अवकाश देने का मामला हो या फिर सामान्य रूप से साल भर में 12 भुगतान सहित अवकाश देने की बात हो। इन सभी कदमों के लिए मौजूदा सरकार को ही श्रेय जाता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में आपदा की स्थिति हो, कानून व्यवस्था का मामला हो या फिर कोई बड़ा आयोजन हो, हर बार पीआरडी जवानों ने अपने समर्पण और परिश्रम का शानदार प्रदर्शन किया है।

इसके पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विशेष वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह रहे अव्वल

व्यक्तिगत श्रेणी-

1 -PRD विजय कुमार (अल्मोड़ा)
2- PRD जावेद अख्तर (देहरादून)
3- PRD रामायण ( उधम सिंह नगर)

वाहिनी श्रेणी-

1 वाहिनी वीरांगना तीलू रोतेली
2 वाहिनी वीर चंद्र गढ़वाली
3 वाहिनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इन मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति

अर्जुन बिष्ट बागेश्वर, उर्वशी रैक्वाल नैनीताल, करन सेन अल्मोड़ा, गौरव सिंह मेहता नैनीताल, विवेक सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल, हिमांशु रावत अल्मोड़ा, धीरज रावत अल्मोड़ा, हर्षित कुमार बागेश्वर, डॉली आर्य बागेश्वर, दीपांशी कनवाल अल्मोड़ा

इन्हें मिली कल्याण कोष से आर्थिक सहायता

दीपा देवी पत्नी स्वर्गीय ललित मोहन नैनीताल, चंद्रकला पत्नी स्वर्गीय कमल कुमार नैनीताल, बची देवी पत्नी स्वर्गीय वेद प्रकाश नैनीताल, राजपाल पुत्र बंसी राम देहरादून

You Might Also Like

भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी राहत

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से मजबूत हो रही जनसेवा व्यवस्था

विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की स्वीकृति

दोनों मंडलों में बनेंगे ओबीसी कल्याण बहुउद्देशीय भवन

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ

TAGGED:Dehradun NewsUttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दृष्टिबाधित बच्चों से की मुलाकात, विज्ञान प्रदर्शनी और लैब का किया अवलोकन…

News Desk News Desk June 20, 2025
ड्ग्स के खिलाफ जिला प्रशासन सख्तः ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में की गई सैकड़ों छात्रों की टेस्टिंग
कर्नाटक हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज की
आम बजट 2024 की 10 बड़ी बातें, बिहार-आंध्र पर वित्त मंत्री मेहरबान
“हां, मैंने दी थी मंजूरी;” हिजबुल्लाह पर हुए पेजर हमले को लेकर इजरायली पीएम नेतन्याहू का स्वीकारोक्ति…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?