By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बरेली रोड की अनदेखी पर पूर्व मंत्री दुर्गापाल सख्त, जिलाधिकारी से एनएचएआई पर कार्रवाई की मांग
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > बरेली रोड की अनदेखी पर पूर्व मंत्री दुर्गापाल सख्त, जिलाधिकारी से एनएचएआई पर कार्रवाई की मांग
Uttarakhand

बरेली रोड की अनदेखी पर पूर्व मंत्री दुर्गापाल सख्त, जिलाधिकारी से एनएचएआई पर कार्रवाई की मांग

Khabar 360 India Desk
Last updated: December 23, 2025 1:20 pm
Khabar 360 India Desk Published December 23, 2025
Share
SHARE

लालकुआं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बरेली रोड (बबूरमंडी से गोरापड़ाव) क्षेत्र की लगातार अनदेखी किए जाने पर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर सड़क सुरक्षा से जुड़ी खामियों को गंभीर बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

पत्र में पूर्व मंत्री ने कहा है कि बरेली रोड के दोनों ओर बसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शुरुआत से ही एनएचएआई द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। सर्विस रोड का निर्माण न होना, कटों की अव्यवस्थित स्थिति और राजमार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अभाव के कारण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन की जान जोखिम में है।

उन्होंने बताया कि बबूरमंडी, हल्दूचौड़, बरीपड़ाव, मोटाहल्दू और मोतीनगर जैसे क्षेत्रों में राजकीय महाविद्यालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय व निजी इंटर कॉलेज, विद्यालय, धार्मिक स्थल, बैंक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। भारी आवाजाही के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है।

पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने यह भी उल्लेख किया कि इन मुद्दों को लेकर उनके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने एनएचएआई को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन सुझावों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्र में जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जनहित को देखते हुए एनएचएआई को निर्देशित किया जाए कि बरेली रोड के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए, अव्यवस्थित कटों को तत्काल व्यवस्थित किया जाए और पूरे मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

You Might Also Like

UKSSSC ने बदला परीक्षा कार्यक्रम, कनिष्ठ सहायक सहित तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी

रेलवे की जमीन से बेदखली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कानूनी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाए जा सकते कब्जाधारी

प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, मामा पर हत्या का आरोप

हरिद्वार से नशामुक्त भारत का संदेश, देव संस्कृति विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ सप्ताह

हरिद्वार में अर्धकुंभ-2027 से पहले सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, एनएचएआई की प्रमुख परियोजनाएं अंतिम चरण में

TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Laki World онлайн — лучшие предложения для новичков и постоянных игроков казино

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk March 13, 2026
Uttarakhand News: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, CM धामी बोले- ‘यह नया भारत है, जो दुश्मनों को करारा जवाब देता है’…
लेबनान में हिज्बुल्लाह लड़ाकों के पेजर्स में सीरियल धमाका, 8 की मौत; ईरानी राजदूत समेत 2750 घायल…
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगातः भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत
CM धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा: NDRF-SDRF और प्रशासनिक अफसरों के साथ की मीटिंग, खाद्यान्न आपूर्ति की त्वरित बहाली के दिए निर्देश

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?