मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभावी नियंत्रण उपाय लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, डिजिटल निगरानी, अर्ली वार्निंग सिस्टम, सोलर व बायो-फेंसिंग, हनी बी फेंसिंग और रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय रखने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने वन्यजीव कॉरिडोर संरक्षण, हॉट-स्पॉट मैपिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और ईको-टूरिज्म को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े 9 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और 22 प्रस्ताव राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया गया।
Leave a comment




