खटीमा नगर के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर जशोधर भट्ट (60) ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव सुजिया गांव में नहर की पटरी के पास झाड़ियों में मिला, जहां बाइक और रिवॉल्वर भी बरामद हुई। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।




