By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दीपावली मिलन में सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, दो राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार की अतिरिक्त सहायता
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > दीपावली मिलन में सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, दो राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार की अतिरिक्त सहायता
NewsUttarakhand

दीपावली मिलन में सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, दो राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार की अतिरिक्त सहायता

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 7, 2026 9:31 am
Khabar 360 India Desk Published November 7, 2026
Share
SHARE

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियां, रामपुर तिराहा कांड के शैय्याग्रस्त आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए शासनादेश जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है।

राज्य आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए 20 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोली से घायल होकर पूरी तरह शैय्याग्रस्त हुए दो आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए सरकार ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार हरिद्वार निवासी प्रकाश चन्द्र कांति और देहरादून निवासी अमित ओबराय को इस सहायता का लाभ मिलेगा। दोनों आंदोलनकारियों को वर्तमान में 30 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। अब उनकी देखभाल के लिए 20 हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त दिए जाएंगे, जिससे प्रत्येक आंदोलनकारी के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी।

सरकार के इस फैसले से दोनों आंदोलनकारियों की दैनिक देखरेख में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, कल्याण और उनकी आवश्यकताओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।

You Might Also Like

जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली

केदारताल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिले दो और पर्वतारोहियों के शव, आठ में से सात की मौत की पुष्टि; एक की तलाश जारी

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे तुंगनाथ धाम के कपाट, 8 नवंबर को मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली; केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बरकरार

पौड़ी में डीएफओ से मारपीट पर वन विभाग में आक्रोश, आईएफएस एसोसिएशन ने दिया महातिम यादव को समर्थन; कार्य बहिष्कार की चेतावनी

सीएम धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील

TAGGED:At a Diwali get-togetherCM Dhami extended his best wishes to party workers and provided an additional assistanceof 20000 to two statehood agitators.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

मां नंदा देवी राजजात यात्रा: CM धामी ने दिए सख्त निर्देश, कहा- लोक कलाकारों और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने का प्रयास करें….

News Desk News Desk July 30, 2025
Uttarakhand News: कांवड़ मेला-2025 की तैयारी तेज़, सीएम धामी ने दिए ‘उत्तराखंड कांवड़ सेवा एप’ बनाने के निर्देश…
चम्पावत दौरे में राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
यह भारत की गलती है कि कनाडा और अमेरिका में अपराध कर रहा है… कनाडा के पूर्व उच्चायुक्त का बयान…
एक बार किया विस्फोट, दशकों तक लेता रहेगा जान; इजरायल के बम विस्फोटों से क्यों फैली दहशत?…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?