By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: IMA कैडेट्स का देहरादून वन अकादमी दौरा, बढ़ेगा समन्वय
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > IMA कैडेट्स का देहरादून वन अकादमी दौरा, बढ़ेगा समन्वय
Uttarakhand

IMA कैडेट्स का देहरादून वन अकादमी दौरा, बढ़ेगा समन्वय

Khabar 360 India Desk
Last updated: April 29, 2026 8:59 am
Khabar 360 India Desk Published April 29, 2026
Share
SHARE

भारतीय सैन्य अकादमी के ऑफिसर कैडेट्स ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून का किया दौरा

* कार्यक्रम का उद्देश्य वन एवं पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में इंटर-इंस्टीट्यूशनल लर्निंग और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा

* आईएमए कैडेट्स के दौरे से वन विभाग और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा

बीते सोमवार को इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून द्वारा भारतीय सैन्य अकादमी के ऑफिसर कैडेट्स के लिए एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य वन एवं पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में इंटर-इंस्टीट्यूशनल लर्निंग और जागरूकता को बढ़ावा देने तथा वन विभाग और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लद्दाख के अनुभवी भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं मुख्य रिसोर्स पर्सन  जिग्मेट टकपा, आईएफएस (1990 बैच) द्वारा प्रस्तुत मुख्य भाषण एवं पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन रहा, जिसमें उन्होंने फॉरेस्ट गवर्नेंस और सैन्य क्षेत्रों में वन प्रबंधन की जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की।

आईएमए के मेंटर एवं इंस्ट्रक्टर मेजर सुमित सौरव के नेतृत्व में यूनिफॉर्म में सुसज्जित 400 से अधिक ऑफिसर कैडेट्स एवं प्लाटून कमांडरों की टीम आईजीएनएफए के हरि सिंह ऑडिटोरियम में एकत्रित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आईजीएनएफए के सीनियर कंसल्टेंट  एस. आर. रेड्डी के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसके पश्चात अकादमी के अपर निदेशक  राज कुमार बाजपेयी, आईएफएस द्वारा उद्घाटन भाषण दिया गया।

अपने प्रस्तुतीकरण में  जिग्मेट टकपा ने जनपद स्तर पर वन सेवाओं की संरचना एवं कार्यप्रणाली, सैन्य बलों के कैंटोनमेंट एवं ऑपरेशनल क्षेत्रों में वन नियम एवं नीतियाँ तथा वन विभाग एवं सैन्य बलों के बीच समन्वय, सहयोग एवं चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन मेजर सुमित सौरव, इंस्ट्रक्टर क्लास ए, आईएमए के समापन संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह कार्यक्रम भविष्य के सैन्य नेतृत्व को विशेष रूप से दूरस्थ एवं पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में वन प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करने में सफल रहा।

You Might Also Like

देहरादून में 17 होमस्टे पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन निरस्त

ऑरेंज अलर्ट पर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम का औचक निरीक्षण

देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री।

चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए

TAGGED:coordination will increaseIMA cadets visit Dehradun Forest Academy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
crimeUttarakhand

ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk March 30, 2026
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट जारी
पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान निकली प्रेग्नेंट, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
चूहों ने किया शरीफ सरकार की नाक में दम, पाकिस्तान की संसद में चला रहे ‘विशेष सत्र’; निपटने के लिए पास हुआ बजट…
विनेश फोगाट को मिल सकता है सिल्वर मेडल, CAS में पैरवी के लिए तैयार हुआ यह धाकड़ वकील…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?