By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बोगनबेलिया के पौधों से महकेगी भीमताल झील, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > बोगनबेलिया के पौधों से महकेगी भीमताल झील, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शुरुआत
Uttarakhand

बोगनबेलिया के पौधों से महकेगी भीमताल झील, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शुरुआत

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 6, 2026 10:34 am
Khabar 360 India Desk Published June 6, 2026
Share
SHARE
  • भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया
  • पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत
  • भीमताल झील परिक्षेत्र में लगाए जा रहे बोगनबेलिया के पौधों के अभियान को बताया अभिनव प्रयास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल के भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भीमताल झील परिक्षेत्र में पौध रोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। हमारे लोकपर्व, परम्पराएं और जनजीवन सदैव पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को सुदृढ़ करते रहे हैं। यह दिवस प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और संरक्षण की भावना को प्रदर्शित करता है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिला झीलों के नाम पर विश्वविख्यात है, यहॉं देश विदेश से वर्षभर पर्यटक आते हैं। झीलों का संरक्षण व सवर्धन सरकार की प्राथमिकता में है। इसी उद्देश्य से भीमताल झील किनारे फूलों के पौध रोपित करने के साथ ही इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहॉं की झीलों की देश-विदेश में विशिष्ट पहचान है। राज्य सरकार इस धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि इस मानसून में प्रत्येक नागरिक अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ ही पौधों एवं जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए आगे आएं। उन्होंने इस अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी की  भी अपील की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता श्रीमती बिसना देवी के नाम से  एक बोगनबेलिया का पौधा रोपित किया गया

इस अवसर पर  उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन व जलागम प्रबंधन मंत्री रामसिंह कैड़ा द्वारा भी अपनी स्व. माता  श्रीमती रेवती देवी जी की स्मृति में एक पौधा रोपण किया गया ।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा अपनी पूज्य माता श्रीमती सावित्री रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा अपनी पूज्य माता उमा देवी रयाल, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी अरविंद पाटील द्वारा अपनी पूज्य माता स्व. मीना अरविंद पाटील की स्मृति में तथा  मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे द्वारा अपनी पूज्य माता श्रीमती नागिन्दी पाण्डे, वन संरक्षक नितीश मणी त्रिपाठी  द्वारा अपनी पूज्य माता श्रीमती नीलम मणी त्रिपाठी जी के नाम से पौधा रोपित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, आईटीबीपी से 34 बटालियन के कमाडेंट  हेमंत कुमार,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा,एपीडी चंद्रा फर्त्याल  सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, प्रकृति प्रेमी आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

सीएम धामी का दावा: किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय

काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भीमताल नगर पालिका को मिले पांच नए कूड़ा वाहन

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित

मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात

TAGGED:Bhimtal Lake will smell of Bougainvillea plantsChief Minister Pushkar Singh Dhami started it.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand Panchayat Election Result: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, कई सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रधान….

News Desk News Desk July 31, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन कर्मियों के हित में लिया बड़ा फैसला — दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता
शंकराचार्य के गौ रक्षकों के काफिले को अरुणाचल, नागालैंड में नहीं मिली एंट्री…
सनातन एकता की मिसाल: 1 जनवरी को मां मणी माई मंदिर में भव्य भंडारा
उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली और यूपी में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें।

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?