By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सहसपुर के बैरागीवाला में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, तीन घायल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > सहसपुर के बैरागीवाला में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, तीन घायल
crimeUttarakhand

सहसपुर के बैरागीवाला में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, तीन घायल

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 14, 2026 9:26 am
Khabar 360 India Desk Published June 14, 2026
Share
SHARE

देहरादून।

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेतों में पानी डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बैरागीवाला गांव में कुलावे (ट्यूबवेल के पानी) को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के कई लोग बेलचे और हथौड़े लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विनोद नामक व्यक्ति के सिर पर हथौड़े से गंभीर वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में घायल चार लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक, सुषमा और राजेश कुमार का उपचार जारी है।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद भी था। उनका कहना है कि एक दिन पहले उनके बेटे से सेटरिंग के 14 हजार रुपये मांगे गए थे। पैसे देने के बावजूद भीड़ इकट्ठा कर माहौल बिगाड़ा गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात पंकज गैरोला सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और उनकी तलाश जारी है।

वहीं एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि खेतों में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। विधायक ने पुलिस प्रशासन को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए कहा कि यदि पहले से शिकायतें मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं और इस प्रकार की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

You Might Also Like

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज

UKSSSC परीक्षा को लेकर आयोग की एडवाइजरी जारी, खराब मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए समय से पहले पहुंचें अभ्यर्थी

उत्तराखण्ड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया को मिली गति, अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति गठित

मुख्यमंत्री धामी बोले: 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, खटीमा में गिनाईं विकास और जनकल्याण की उपलब्धियां

TAGGED:Sahaspur; one deadthree injured.Water dispute turns violent in Bairagiwala
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, 24 घंटे के भीतर दूसरी मुठभेड़; एक आतंकवादी ढेर…

News Desk News Desk November 10, 2024
उत्तराखंड में सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाते मिले तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
Uttarakhand News: जांच आयोग ने CM धामी को सौंपी पेपर लीक मामले की अंतरिम रिपोर्ट, मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार परीक्षण कर करेगी सख्त कार्रवाई…..
उत्तराखंड में इंफ्रा व आपदा प्रबंधन के लिए ₹124 करोड़ स्वीकृत
लेबनान-सीरिया में पेजर विस्फोट में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?