By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सीएम धामी ने विकास, यातायात और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹289 करोड़ मंजूर किए
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > सीएम धामी ने विकास, यातायात और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹289 करोड़ मंजूर किए
Uttarakhand

सीएम धामी ने विकास, यातायात और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹289 करोड़ मंजूर किए

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 20, 2026 8:17 am
Khabar 360 India Desk Published June 20, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार शाखा में भूपतवाला हरिद्वार में पाईप लाईन बिछाने हेतु ₹ 4.67 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए ₹ 01 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्थीकरण किए जाने हेतु ₹ 27.02 लाख तथा किच्छा विधानसभा के ग्राम दरूऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्याकरण किए जाने हेतु ₹ 25.00 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर हेतु कुल  ₹ 150 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹ 75.00 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण हेतु ₹ 9.43 करोड़ के सापेक्ष ₹ 5.00 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत राष्ट्रपति आशियाना के बागवानी के लिए एसटीपी उपचारित जल की आपूर्ति हेतु ₹ 2.81 करोड़ तथा विधानसभा मसूरी की अपर सौंधोवाली रिवर घाटी पेयजल योजना हेतु ₹ 4.24 करोड़ के साथ ही देहरादून नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने, प्रमुख चौराहों के सुधार आधुनिकीकरण आदि के लिए ₹ 33.45 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा आपदा राहत के तहत जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के 23 परिवार, मुनस्यारी के 16 परिवार, तेजम के 14 परिवार, बंगापानी के 10 परिवार, पिथौरागढ़ के 05 परिवार, बेरीनाग के 05 परिवार, कनालीछीना के 02 परिवार एवं डीडीहाट के 05 परिवार कुल 78 परिवारों की सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र पुनर्वासित/विस्थापित किये जाने हेतु ₹ 3.81 करोड़, वन्य जीवों द्वारा मानव मृत्यु, पशु क्षति, फसल क्षति तथा मकान क्षति के प्रकरणों के भुगतान हेतु विगत वर्षों के अवशेष देनदारियों हेतु ₹ 20 करोड़ तथा वर्तमान में उक्त प्रकरणों हेतु आकस्मिक रूप से प्राप्त होने वाली मांग के दृष्टिगत् ₹ 10 करोड अर्थात् कुल ₹ 30 करोड की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत करने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अर्न्तगत विश्व बैंक सहायतित परियोजना यू-प्रियेपर हेतु ₹ 75.00 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम जोगीढेर नगला में 06 किमी हॉट मिक्स रोड के निर्माण कार्य हेतु ₹ 6.02 करोंड़, विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मुख्य रोड़ से खकरा क्रोकोडाईल ट्रेल तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु ₹ 3.45 करोड़ के साथ ही दीवानी न्यायालय परिसर खटीमा में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु ₹ 01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा सहस्त्रधारा स्थित हैलीपैड में उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी, सहस्त्रधारा, देहरादून के मौजूदा कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग लाउंज सहित विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु ₹ 1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के जिला न्यायालय में सीसीटीवी कैमरे संयोजित/स्थापित कराने हेतु व्यय धनराशि ₹ 1.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत नाबार्ड के अर्न्तगत, सहसपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु ₹ 21.00 करोड़ एवं शंरपुर हुकुमतपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु ₹ 19.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मटौली चंपावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम के लिए ओपन जिम के निर्माण हेतु 99.44 लाख, माँ पूर्णागिरी धाम के सेमागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाईल्स कार्य हेतु 19.68 लाख के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में नगर पालिका गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत मां हाटकालिका मंदिर मार्ग एवं सभी वार्डों में एल. ई. डी. स्ट्रीट लाईट स्थापित किए जाने संबंधी कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बल्टा मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. श्री भूपाल सिंह के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन


मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा विधान सभा क्षेत्र में पी.एम.जी.एस.वाई. से हस्तान्तरित पपरसैली में बल्टा मोटर को शहीद स्व. श्री भूपाल सिंह उप निरीक्षक कीर्ति चक्र मोटर मार्ग रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

You Might Also Like

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती,  रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह

02 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल

उत्तराखंड में रोजगार योजना का लाभ, 6 हजार कर्मचारियों को ₹24 करोड़ प्रोत्साहन

TAGGED:and disaster relief works.CM Dhami approved ₹289 crore for developmenttraffic
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk March 9, 2026
पीएम मोदी ने रामेश्वरम में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
पश्चिम एशिया में टेंशन ऑल टाइम हाई…हिज्बुल्लाह पर 10 दिनों का सबसे भीषण हमला
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
युवक को पटाखों पर बैठने की चुनौती कबूलना पड़ा भारी, जला गुप्तांग गई जान   

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?