By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का जनसंवाद अभियान, 28 जून से प्रदेशभर में उतरेगी पार्टी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का जनसंवाद अभियान, 28 जून से प्रदेशभर में उतरेगी पार्टी
Uttarakhand

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का जनसंवाद अभियान, 28 जून से प्रदेशभर में उतरेगी पार्टी

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 22, 2026 12:19 pm
Khabar 360 India Desk Published June 22, 2026
Share
SHARE

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का जनसंवाद अभियान, 28 जून से प्रदेशभर में उतरेगी पार्टी

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 28 जून से प्रदेशभर में जन जागरूकता अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अभियान के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर सरकार की नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाएगी।

Contents
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का जनसंवाद अभियान, 28 जून से प्रदेशभर में उतरेगी पार्टी10 जिलों को चार जोन में बांटकर चलेगा अभियानवरिष्ठ नेता भी संभालेंगे मोर्चा

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अभियान की रूपरेखा साझा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनसंवाद के जरिए प्रदेशवासियों को सरकार की कथित विफलताओं से अवगत कराएगी।

10 जिलों को चार जोन में बांटकर चलेगा अभियान

कांग्रेस ने पहले चरण में प्रदेश के 10 जिलों को चार जोन में विभाजित किया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले पहले जोन में शामिल किए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल संभालेंगे।

रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली को दूसरे जोन में रखा गया है। यहां चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत अभियान का नेतृत्व करेंगे। उत्तरकाशी और टिहरी जिले तीसरे जोन में शामिल हैं, जहां प्रीतम सिंह स्वयं जनसंवाद अभियान की कमान संभालेंगे।

वहीं अल्मोड़ा और नैनीताल जिले चौथे जोन में रखे गए हैं। इस जोन की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंपी गई है।

वरिष्ठ नेता भी संभालेंगे मोर्चा

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सभी जोनों में प्रचार अभियान में शामिल होने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी का उद्देश्य वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और जनता के बीच कांग्रेस की बात को मजबूती से पहुंचाना है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अभियान केवल चुनावी तैयारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास होगा। पार्टी को उम्मीद है कि इस अभियान के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सकेगा।

You Might Also Like

देहरादून पुलिस में निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालियों को मिले नए प्रभारी

थराली सीएचसी में जली दवाओं के बाद एक्सपायरी दवाइयों का बड़ा भंडार मिला, जांच समिति ने शुरू की पड़ताल

पौड़ी मंडल मुख्यालय में अब अधिकारियों की उपस्थिति होगी अनिवार्य, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

TAGGED:Congress's public outreach campaign for the 2027 Assembly elections;the party will launch a state-wide drive starting June 28.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

चुनाव आयोग ने दिल्ली में मतदान  से 48 पहले प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन पर लगाई रोक 

News Desk News Desk January 21, 2025
राज्य स्त्री शक्ति सम्मान समारोह: CM धामी ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार व 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित….
बजरंग पूनिया का बड़ा दावा, कहा- BJP नेताओं ने कराया जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन…
गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा, 942 जवानों को मिलेगा सम्मान
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?