By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, मामा पर हत्या का आरोप
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, मामा पर हत्या का आरोप
crimeUttarakhand

प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, मामा पर हत्या का आरोप

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 27, 2026 9:02 am
Khabar 360 India Desk Published June 27, 2026
Share
SHARE

रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से प्रेम विवाह (निकाह) करने से नाराज मामा ने कथित तौर पर भांजे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय मुसीद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुसीद ने करीब एक-दो वर्ष पहले अपने मामा शहनवाज की बेटी से परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह (निकाह) किया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव बना हुआ था।

रास्ते में रोककर किया हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुसीद किसी कार्य से भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमाजरा गांव की ओर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि हल्लूमाजरा चौक के पास आरोपी शहनवाज ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान शहनवाज ने चाकू से मुसीद पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल मुसीद को तत्काल रुड़की के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम विवाह को लेकर चली आ रही पारिवारिक रंजिश हत्या की वजह प्रतीत हो रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

UKSSSC ने बदला परीक्षा कार्यक्रम, कनिष्ठ सहायक सहित तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी

रेलवे की जमीन से बेदखली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कानूनी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाए जा सकते कब्जाधारी

हरिद्वार से नशामुक्त भारत का संदेश, देव संस्कृति विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ सप्ताह

हरिद्वार में अर्धकुंभ-2027 से पहले सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, एनएचएआई की प्रमुख परियोजनाएं अंतिम चरण में

खेत बचाओ अभियान का आगाज़, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

TAGGED:maternal uncle accused of the murder.Youth stabbed to death over a love marriage dispute;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Топ сайтов казино — расширенный список популярных площадок для игры на деньги

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk March 2, 2026
रूस ने परमाणु मोबाइल मिसाइल का किया परीक्षण
अमेरिकी की थार्ड का पहला शिकार, इजराइल पर दागी हूती मिसाइल को टारगेट से पहले गिराया
ट्रंप की जीत से नाराज अमेरिका की महिलाओं ने लिया सेक्स न करने का संकल्प, शुरू किया 4B आंदोलन…
रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?