By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मानसून में देरी, उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी और उमस; पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > मानसून में देरी, उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी और उमस; पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
Uttarakhand

मानसून में देरी, उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी और उमस; पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 28, 2026 9:05 am
Khabar 360 India Desk Published June 28, 2026
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से लगभग एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है। मानसून के इंतजार के बीच प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिनभर गर्म हवाओं का असर बना रहा।

राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के प्रवेश की संभावना है। इससे पहले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे वहां तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी और उमस का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने, गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

You Might Also Like

‘मन की बात’ जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी

हेमकुंड यात्रा के दौरान पार्किंग विवाद में गिरफ्तार आरोपितों को जमानत, जांच जारी

शांतिकुंज पहुंचे जे.पी. नड्डा और सीएम धामी, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में गूंजा अंगदान का संदेश, जे.पी. नड्डा बोले- मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है अंगदान

UKSSSC ने बदला परीक्षा कार्यक्रम, कनिष्ठ सहायक सहित तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी

TAGGED:'Yellow Alert' issued for hill districts.Monsoon delayed; heat and humidity rise in Uttarakhand;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

J&K चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, PM मोदी पर साधा निशाना

News Desk News Desk September 24, 2024
Uttarakhand news: नौकरी ढूंढ रहे युवा बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की पहल पर युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर…
मौसम का डबल अटैक: 17–19 नवंबर तक बारिश और शीतलहर का बड़ा अलर्ट!
भारत-पाक संबंधों में सुधार पर इशाक डार की टिप्पणी, ताली एक हाथ से नहीं बजती
केंद्र सरकार का बड़ा कदम: भारत में कहीं भी वर्षा कराने के लिए मिशन मौसम शुरू

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?