By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त
crimeUttarakhand

देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 23, 2026 10:50 am
Khabar 360 India Desk Published July 23, 2026
Share
SHARE

ईस्ट होप टाउन में एफडीए की छापेमारी, अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में नकली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून के ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान नामी दवा कंपनियों के नाम पर तैयार की जा रही नकली दवाइयों, पैकिंग सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को जब्त किया गया। मामले में पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 22 जुलाई को ग्राम देवपुर, ईस्ट होप टाउन स्थित एक मकान में छापा मारा गया। जांच के दौरान पता चला कि परिसर के एक कमरे में अवैध रूप से नकली दवाइयों का निर्माण किया जा रहा था। भवन स्वामी ने बताया कि संबंधित कमरा किराए पर दिया गया था।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में नकली दवाइयों का स्टॉक, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से पैकिंग सामग्री और दवा निर्माण में प्रयुक्त मशीनें बरामद कीं। विभाग ने मौके से मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस फर्जी दवा कारोबार के तार उत्तराखंड के बाहर अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश औषधि नियंत्रण विभाग सहित अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी जारी है।

अपर आयुक्त ताजबर जग्गी ने बताया कि हाल ही में दमन एवं दीव में आयोजित अखिल भारतीय ड्रग कंट्रोलर्स सम्मेलन में नकली दवाओं के खिलाफ राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी थी। इसी रणनीति के तहत सूचनाओं के आदान-प्रदान से ऐसे गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नकली दवाओं का कारोबार जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण

‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत, 488 महिलाओं को ₹2.76 करोड़ की आर्थिक सहायता

देहरादून में दिनदहाड़े कारोबारी की निर्मम हत्या, पटेलनगर थाने से 150 मीटर दूर घर में चाकू से वार; आरोपी गिरफ्तार

निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का फोकस, नई योजनाओं का शुभारंभ

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

TAGGED:fake drugs were being manufactured under the names of reputed companies; machinery and a large quantity of materials seized.Major bust involving counterfeit medicines in Dehradun;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News- पौधा लगाओ, पैसा खाओ..! धामी सरकार ने 1 पौधा लगाने में खर्च कर दिए 4,608 रुपए, आखिर किसने-कितना पैसा खाया है?

News Desk News Desk July 3, 2025
“पूरी दुनिया मोदी से प्रेम करती है, भारत एक अद्वितीय देश है” – जीत के बाद पीएम मोदी से बोले ट्रंप…
Yabby Online Casino
ब्राजील में प्लेन क्रैश, 61 की मौत
मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?