By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: SIR के चलते कांग्रेस ने टाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद नई तारीखों का होगा ऐलान
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Politics > Uttarakhand Politics > SIR के चलते कांग्रेस ने टाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद नई तारीखों का होगा ऐलान
Uttarakhand Politics

SIR के चलते कांग्रेस ने टाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद नई तारीखों का होगा ऐलान

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 31, 2026 10:01 am
Khabar 360 India Desk Published July 31, 2026
Share
SHARE

देहरादून।

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण को देखते हुए कांग्रेस ने देहरादून जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित परिवर्तन संकल्प यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी है। पार्टी ने बताया कि अब यात्रा की नई तिथियों की घोषणा 10 अगस्त के बाद की जाएगी।

कांग्रेस की ओर से 2 अगस्त से देहरादून की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू की जानी थी, लेकिन वर्तमान में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि पार्टी राज्य के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद 10 अगस्त के बाद यात्रा का नया कार्यक्रम जारी करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान एसआईआर के दूसरे चरण में मतदाता सूची के सत्यापन पर केंद्रित रहेगा।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), विधानसभा प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से अनावश्यक रूप से वंचित न हो और पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न हो।

प्रीतम सिंह ने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून से कई बार संपर्क कर बूथ स्तर के अधिकारियों को अद्यतन परिवार रजिस्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि परिवार रजिस्टर उपलब्ध न होने से सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित बूथ स्तर के अधिकारियों को अद्यतन परिवार रजिस्टर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

पार्टी ने निर्वाचन आयोग से जनहित और चुनावी प्रक्रिया की शुचिता को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा जताई है।

You Might Also Like

देहरादून में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले– पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सबसे बड़ा संकट

धामी सरकार के पांच साल पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल बोले— “जनता नहीं, हाईकमान की पसंद से बने मुख्यमंत्री”

केतन हत्याकांड: हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर, शंकराचार्य चौक पर धरना

PM पर विवादित टिप्पणी पर सियासत तेज, कांग्रेस से माफी की मांग

नर्सिंग आंदोलन खत्म होने पर भाजपा ने जताया स्वागत, कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का आरोप

TAGGED:Congress postpones 'Parivartan Sankalp Yatra' due to SIR;new dates to be announced after August 10.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

स्कूलों में बम की फर्जी धमकी देने का आरोपी निकाला 12वीं का छात्र, अफजल गुरु से लिंक 

News Desk News Desk January 15, 2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कर्नाटक के श्रीक्षेत्र धर्मस्थल में श्री मंजुनाथ मंदिर में नई कतार प्रणाली का उद्घाटन किया
छात्रों से ₹100 वसूली का मामला, शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच
बांग्लादेश में बचे केवल 1800 भारतीय छात्र, केंद्र सरकार ने दिया अपडेट…
युवाओं के लिए विलेन फॉर हायर नाम की अनोखी सेवा शुरू

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?