By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सहस्त्रधारा में सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, तेज बहाव में बहकर 28 वर्षीय युवती की मौत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > सहस्त्रधारा में सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, तेज बहाव में बहकर 28 वर्षीय युवती की मौत
Uttarakhand

सहस्त्रधारा में सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, तेज बहाव में बहकर 28 वर्षीय युवती की मौत

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 17, 2026 10:20 am
Khabar 360 India Desk Published August 17, 2026
Share
SHARE

फोटो खिंचवाते समय फिसला पैर, एसडीआरएफ ने नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवती नदी किनारे फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गई।

Contents
फोटो खिंचवाते समय फिसला पैर, एसडीआरएफ ने नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया; डॉक्टरों ने मृत घोषित कियाकड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकालाबारिश में नदी-नालों से दूर रहने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू की। नदी के बहाव के साथ बहकर युवती सहस्त्रधारा के समीप पहुंच गई थी। पुलिस, एसडीआरएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला

काफी तलाश के बाद युवती को नदी से बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे कोरोनेशन अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मृतका की पहचान नेहा आर्य (28), निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 16 अगस्त को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बारिश में नदी-नालों से दूर रहने की अपील

घटना के बाद पुलिस ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। इन दिनों देहरादून और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है।

दून पुलिस लगातार पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदी, नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के किनारे न जाने, पानी में उतरकर फोटो या वीडियो न बनाने तथा मौसम खराब होने पर संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस ने कहा कि कुछ पल की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

You Might Also Like

कोटद्वार में हाईवे पर हाथियों का तांडव, टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त; ढाई घंटे जाम

शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, दूल्हे पर केस दर्ज

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन

रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर

सोशल मीडिया पर परिजनों की गुहार पर सीएम धामी का संज्ञान, हवलदार पंकज की तलाश के दिए प्रभावी निर्देश

TAGGED:28-year-old woman swept away by strong current and dies.Selfie craze proves fatal at Sahastradhara;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी

News Desk News Desk August 23, 2024
विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान
स्पेन में बाढ़ से 205 की मौत, बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा 
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: जैव प्रौद्योगिकी परिषद की संरचना में संशोधन को मंजूरी, खनिकर्म विभाग में नए पद होंगे सृजित…
एनएसए अजीत डोभाल रूस युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा के लिए मॉस्को जाएंगे

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?