By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: चमोली में बारिश का कहर: कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > चमोली में बारिश का कहर: कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा
Uttarakhand

चमोली में बारिश का कहर: कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 18, 2026 9:39 am
Khabar 360 India Desk Published August 18, 2026
Share
SHARE

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भी मलबा आने से यातायात ठप, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

चमोली/पौड़ी। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। चमोली जिले में भारी बारिश के बीच पंच केदारों में शामिल कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर देर रात बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से मंदिर परिसर प्रभावित हुआ और मलबा अंदर तक पहुंच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Contents
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भी मलबा आने से यातायात ठप, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावितगैरसैंण में बारिश से गौशाला ध्वस्तपौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर मलबे से यातायात बाधितलगातार बारिश से बढ़ा भूस्खलन का खतरा

कल्पेश्वर मंदिर के सचिव लक्ष्मण नेगी के अनुसार, रात से जारी तेज बारिश के कारण मंदिर के ऊपर पहाड़ी से कई टन मलबा नीचे आ गया। भूस्खलन से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना तहसील प्रशासन जोशीमठ को दे दी गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। टीम स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करेगी और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

गैरसैंण में बारिश से गौशाला ध्वस्त

वहीं, विकासखंड गैरसैंण के कुनीगाड़ क्षेत्र स्थित कल्याणा मल्ला गांव में भी भारी बारिश के कारण एक गौशाला ध्वस्त हो गई। गनीमत रही कि गौशाला मालिक रतन सिंह ने बारिश की स्थिति को देखते हुए पहले ही अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांध दिया था। इससे किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर मलबे से यातायात बाधित

पौड़ी जिले में भी रातभर हुई भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सौड़ के समीप पहाड़ी से भारी मलबा और पेड़ सड़क पर आ गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की मशीन मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। हालांकि बड़ी मात्रा में पत्थर, मलबा और पेड़ होने के कारण सड़क खोलने में दिक्कतें सामने आईं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही।

थाना देवप्रयाग के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि भारी बारिश के चलते सौड़ के पास मलबा आने से मार्ग बाधित हुआ था। पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क खोलने के प्रयास में जुटी रही।

लगातार बारिश से बढ़ा भूस्खलन का खतरा

पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण चमोली और पौड़ी समेत पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने तथा मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा रही है।

You Might Also Like

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू में बड़ी सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन—समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के 40 अधिकारी

TAGGED:debris enters the complex.Rain havoc in Chamoli: Massive landslide above Kalpeshwar Temple;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

एससीओ बैठक से पहले जयशंकर और शरीफ गर्मजोशी ने मिले, बातचीत भी की

News Desk News Desk October 16, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने पुगराऊं महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया: सहायता राशि की घोषणा की, कहा- समृद्ध लोक संस्कृति और खेल-कूद को आगे बढ़ाने का माध्यम…
एलन मस्क और रामास्वामी की टीम को चीन ने बताया सबसे बड़ा खतरा; इन दोनों से क्यों है उसे डर?…
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित हुए अनिल कुमार राणा।
कर्नाटक में भगवान गणेश की प्रतिमा को पुलिस ने किया जप्त…….हो रही निंदा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?