By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पांच साल से पुल का इंतजार, उफनती नदी पार कर शवयात्रा ले जाने को मजबूर ग्रामीण
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > पांच साल से पुल का इंतजार, उफनती नदी पार कर शवयात्रा ले जाने को मजबूर ग्रामीण
Uttarakhand

पांच साल से पुल का इंतजार, उफनती नदी पार कर शवयात्रा ले जाने को मजबूर ग्रामीण

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 20, 2026 9:54 am
Khabar 360 India Desk Published August 20, 2026
Share
Screenshot
SHARE

2021 की आपदा में बहा था माल गाड़ नदी का आरसीसी पुल, डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों की बढ़ी मुश्किलें

उत्तरकाशी। वर्ष 2021 की आपदा में माल गाड़ नदी पर बना आरसीसी पुल बह जाने के बाद से डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब पांच साल बाद भी पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ अंतिम संस्कार के लिए भी जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है।

Contents
2021 की आपदा में बहा था माल गाड़ नदी का आरसीसी पुल, डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों की बढ़ी मुश्किलेंशवयात्रा के दौरान जान का खतराडेढ़ दर्जन से अधिक गांव प्रभावितकई बार दिए ज्ञापन, फिर भी नहीं बनी बातशासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

नगर पालिका क्षेत्र के साथ रामा-कमल सिरांई, जेसाण थोक और आसपास के गांवों को मुख्य मुक्तिधाम से जोड़ने वाला यह पुल क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। पुल बहने के बाद ग्रामीणों के सामने नदी पार करने के अलावा कोई सुरक्षित विकल्प नहीं बचा है।

Screenshot

शवयात्रा के दौरान जान का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में किसी तरह नदी पार कर मुक्तिधाम तक पहुंच जाते हैं, लेकिन बारिश के दौरान माल गाड़ नदी उफान पर होती है। ऐसे में शवयात्रा को नदी पार कराना बेहद जोखिम भरा हो जाता है।

ग्रामीण हुकमत सिंह, धनवीर सिंह, श्रावण सिंह, मुकेश सिंह और अमीन सिंह के अनुसार कई बार चार-पांच लोगों को मिलकर शव को तेज बहाव के बीच से सावधानीपूर्वक पार कराना पड़ता है। इस दौरान पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने की स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसर पर भी उन्हें इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

डेढ़ दर्जन से अधिक गांव प्रभावित

पुल के अभाव का असर खलाड़ी, सरमाली, पुजेली, चपटाड़ी, नेत्री, सल्ला, चालनी और करड़ा समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के लोगों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक पुल केवल आवागमन का साधन नहीं था, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरत और मुक्तिधाम तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग भी था।

कई बार दिए ज्ञापन, फिर भी नहीं बनी बात

सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव रावत के नेतृत्व में ग्रामीण कई बार जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि बरसात के दौरान संभावित हादसे को देखते हुए माल गाड़ नदी पर जल्द से जल्द आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाए।

शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

एसडीएम मुकेश रमोला ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या उनके संज्ञान में है। पुल के पुनर्निर्माण को लेकर संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी और अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में और देरी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। खासकर बरसात के दौरान सुरक्षित संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।

You Might Also Like

LUCC घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से अधिक की सिक्योरिटीज और 9 लग्जरी वाहन जब्त

SOG बनकर आए हथियारबंद बदमाश, ऑफिस में बंधक बनाकर लाखों की लूट

चंपावत जिला अस्पताल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू

वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, इकोलॉजी-इकोनॉमी में संतुलन के साथ विकास सरकार की प्राथमिकता: धामी

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज में मुफ्त सफर

TAGGED:villagers forced to cross a swollen river to carry a funeral procession.Waiting five years for a bridge
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

अयोध्या के राम मंदिर झांकी को लेकर अमेरिका में विवाद, इंडिया परेड में होना था आयोजन; बताया एंटी मुस्लिम…

News Desk News Desk August 17, 2024
ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज-2 पर समीक्षा बैठक, सुधारों की रफ्तार तेज
पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक सियासी हलचल तेज…
लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल समापन
ट्रंप पर दो बार हुए हमले…….अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी पर उठ रहे सवाल

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?