By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, पहली बार 6.68 लाख पहुंचा आंकड़ा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, पहली बार 6.68 लाख पहुंचा आंकड़ा
Uttarakhand

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, पहली बार 6.68 लाख पहुंचा आंकड़ा

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 23, 2026 9:22 am
Khabar 360 India Desk Published August 23, 2026
Share
SHARE
  • यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड
  • पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख
  • 125  दिनों में चारधाम दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख पार

उत्तराखण्ड में मानसून की कठिन चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा निर्बाध जारी है। इस यात्राकाल के 125 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 05 लाख 22 हजार अधिक है। यमुनोत्री धाम की यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 06 लाख 68 हजार से अधिक पहुंच गई है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में 06 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन को पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रा हर वर्ष नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। मानसून सीजन को देखते हुए यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली, और उत्तरकाशी जनपद में आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की  है, लेकिन आस्था मौसम पर भी भारी पड़ रही है।

इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। शुक्रवार 21 अगस्त तक इस यात्राकाल के 125 दिनों में कुल 48 लाख 04 हजार 897 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं, जबकि बीते वर्ष 2025 में इसी अवधि में 42 लाख 82 हजार 263 यात्री चारधाम दर्शन को पहुंचे थे। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 05 लाख 22 हजार 634 यात्री अधिक पहुंचे हैं।

चारों धामों में अब तक की कुल संख्या पर नजर दौड़ाएं तो बद्रीनाथ में 16 लाख 54 हजार 263, केदारनाथ में 14 लाख 65 हजार 370, गंगोत्री में 07 लाख 47 हजार 671 और यमुनोत्री धाम में 06 लाख 68 हजार 163 यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि हेमकुंट साहिब में 02 लाख 69 हजार 430 श्रद्धालु शीश नवा चुके हैं। भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बद्रीनाथ में पिछले वर्ष के मुकाबले 03 लाख 62 हजार 304 यात्री अधिक पहुंचे हैं।

यमुनोत्री धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या
2025——6,44,637
2024——5,15,067
2023——5,60,918
2022——6,21,538
2021——–33,311
2020———7728
2019———4,65,534
2018———3,94,445
2017———3,92,208
2016———1,55,129
2015———1,22,926
2014———038,294
2013———253110
2012———413615
2011———448945
2010———309634
2009——–322242
2008——–327611
2007——–287870
2006——–216883
2005——–169046
2004——–102331
2003——–78,050
2002——–54023
2001——–54074
2000——-88672

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चारों धामों और यात्रा पड़ावों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा बिना किसी बाधा के संचालित हो रही है, लेकिन मौसम खराब होने पर यात्रा को नियंत्रित भी किया जा रहा है। यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के डीएम भी व्यवस्थाओं पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

You Might Also Like

ब्रेक फेल होने से पलटा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवल्स, 17 यात्री सवार; बड़ा हादसा टला

देहरादून में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी उपसमिति का उत्तराखंड दौरा।

ढंडेरा में कैंटीन संचालक हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो साथी भी गिरफ्तार

SIR को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी

TAGGED:figure reaches 6.68 lakh for the first time.New record for pilgrims at Yamunotri Dham;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

नहर में मिली नवजात की लाश, ममता हुई शर्मसार — मोतीनगर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk December 30, 2025
क्या किम जोंग उन ने दोस्त पुतिन की मदद के लिए यूक्रेन में भेजे सैनिक? क्रेमलिन ने दिया जवाब…
चुनाव से पहले ही कमला हैरिस की बड़ी जीत, महज 36 घंटे में जुटा लिया बहुमत; ट्रंप के लिए बाइडेन से ज्यादा खतरा…
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
इजरायल के पेजर अटैक में अपंग हुए हिजबुल्लाह आतंकी पहुंचे ईरानी मस्जिद, रोते-बिलखते आए नजर…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?