By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: आपसी विवाद में तलवार लेकर पति पर झपटी पत्नी, फावड़े के हत्थे से वार; उपचार के दौरान मौत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > आपसी विवाद में तलवार लेकर पति पर झपटी पत्नी, फावड़े के हत्थे से वार; उपचार के दौरान मौत
crimeUttarakhand

आपसी विवाद में तलवार लेकर पति पर झपटी पत्नी, फावड़े के हत्थे से वार; उपचार के दौरान मौत

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 29, 2026 11:06 am
Khabar 360 India Desk Published August 29, 2026
Share
SHARE

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान पत्नी द्वारा तलवार उठाकर पति की ओर बढ़ने के बाद पति ने फावड़े के हत्थे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Contents
विवाद के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नीगंभीर चोट के बाद अस्पताल में कराया भर्तीबहन की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस

विवाद के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी

मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार का है। पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय महेंद्र सिंह रावत किसान है और उसकी 45 वर्षीय पत्नी नीलम रावत के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।

गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नीलम ने घर में रखी तलवार उठा ली और पति की ओर बढ़ी। इसी दौरान महेंद्र ने पास रखे फावड़े के हत्थे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।

गंभीर चोट के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

वारदात में नीलम के सिर पर गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर गई। घटना के बाद महेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बहन की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस

एसएचओ जसवीर सिंह चौहान के अनुसार, मृतका की बहन की तहरीर के आधार पर आरोपी पति महेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस घटना की परिस्थितियों, दंपती के बीच विवाद की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

You Might Also Like

रक्षाबंधन के दिन मातम: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत

चकराता में बड़ा सड़क हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की हालत गंभीर

दून अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप, परिजनों ने मांगा डीएनए टेस्ट; स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

लोकल फॉर वोकल’ को सीएम धामी का बढ़ावा, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर चखा टिक्की का स्वाद

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

TAGGED:strikes him with a shovel handle; he dies during treatment.Wife lunges at husband with a sword during a domestic dispute
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

मोंटेनेग्रो के पश्चिमी शहर में व्यक्तिगत विवाद बना मौत का कारण, 10 की गई जान 

News Desk News Desk January 2, 2025
Hotel El Dorado Maroma Restaurante Lima Limón
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
पीएम मोदी ने 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन रूट्स के लिए तोहफा…
मणिपुर में 7 जिलों में लगा इंटरनेट बैन और बढ़ाया

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?