By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, 10.847 किमी लंबी एस्केप टनल का ब्रेकथ्रू
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, 10.847 किमी लंबी एस्केप टनल का ब्रेकथ्रू
Uttarakhand

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, 10.847 किमी लंबी एस्केप टनल का ब्रेकथ्रू

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 13, 2026 10:48 am
Khabar 360 India Desk Published September 13, 2026
Share
SHARE

देहरादून। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। टिहरी जिले के ढालवाला में निर्माणाधीन एस्केप टनल-1 का ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही सुरंग के दोनों छोर आपस में जुड़ गए और 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल आर-पार हो गई। इसे देश की प्रमुख लंबी रेलवे सुरंगों में शामिल किया जा रहा है।

Contents
28 में से 22 सुरंगों का निर्माण पूराकमजोर चट्टानों के बीच पूरा हुआ कामचारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा लाभदेश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग 12.895 किमी

125 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का निर्माण उत्तराखंड के बेहद कठिन पहाड़ी और भूगर्भीय क्षेत्र में किया जा रहा है। परियोजना में सुरंग निर्माण सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में से एक है। कमजोर चट्टानों, कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों के बीच सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए निर्माण किया जा रहा है।

28 में से 22 सुरंगों का निर्माण पूरा

परियोजना के तहत कुल 28 सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से अब तक 22 सुरंगों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। यानी परियोजना में करीब 78 प्रतिशत सुरंग निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ढालवाला की एस्केप टनल का ब्रेकथ्रू परियोजना की प्रगति में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

कमजोर चट्टानों के बीच पूरा हुआ काम

परियोजना के निर्माण में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) की महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्माण के दौरान कई स्थानों पर कमजोर चट्टानी क्षेत्र और मायलोनाइट जैसे भूगर्भीय क्षेत्र सामने आए। इसके अलावा मुख्य सीमा भ्रंश के नजदीक होने के कारण भी सुरंग निर्माण में तकनीकी चुनौतियां बनी रहीं। इसके बावजूद इंजीनियरों और निर्माण टीम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत काम आगे बढ़ाया।

चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा लाभ

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रेल संपर्क को मजबूत करना और सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करना है। रेल सेवा शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना को चारधाम सहित उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग 12.895 किमी

देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना के कटरा-बनिहाल खंड में स्थित सुरंग-49 है। खारी और बनिहाल स्टेशनों के बीच बनी इस सुरंग की लंबाई 12.895 किलोमीटर है। इसके बाद ढालवाला की 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल देश की प्रमुख लंबी रेलवे सुरंगों में शामिल हो गई है।

 

You Might Also Like

सड़क नहीं मिली तो ग्रामीणों ने खुद थामे औजार, सकंड में श्रमदान से शुरू किया सड़क निर्माण

फैसला सुरक्षित, फिर भी ‘क्लीन चिट’ का दावा; गणेश जोशी के बयान पर उठे सवाल

अयोध्या से रुद्रपुर तक विकास की नई तस्वीर, धामी सरकार के विजन को जमीन पर उतार रहा विभाग

उत्तराखंड में मजबूत हुआ पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर, 10 पर्वतीय जिलों में 4202 वाहनों की क्षमता विकसित

देहरादून : प्रेमनगर थाने के पूर्व प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमे के आदेश

TAGGED:breakthrough achieved in 10.847 km long escape tunnel.Rishikesh-Karnaprayag Rail Project sets a new milestone;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

डोनाल्ड ट्रंप की टीम में हिंदू की एंट्री, तुलसी गबार्ड को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; चीन के विरोधी को बनाया गया विदेश मंत्री…

News Desk News Desk November 14, 2024
अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
ब्रिटेन में फिर हुई चाकूबाजी, दो बच्चों की मौत नौ घायल; पीएम स्टार्मर ने जताया दुख…
आगामी चुनाव में हिस्सा न लेने के बाद बाइडन राष्ट्र को करेंगे संबोधित 
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान हमले के बाद क्यों पहुंच गए कतर 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?