By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूर्ण
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूर्ण
NewsUttarakhand

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूर्ण

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 27, 2026 8:37 am
Khabar 360 India Desk Published September 27, 2026
Share
SHARE

देहरादून,  आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू सेवाओं में गुणवत्ता, दक्षता और मानकीकरण की दिशा में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट द्वारा ISO 9001 Certification की निर्धारित प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू सेवाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक और मानकीकृत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ के मार्गदर्शन में SDRF द्वारा अपनी कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण, संसाधन प्रबंधन और रेस्क्यू प्रक्रियाओं में लगातार गुणवत्ता सुधार किए जा रहे हैं।

ISO Certification की प्रक्रिया के अंतर्गत 14 जुलाई 2026 को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रथम ऑडिट किया गया। पूर्व वैज्ञानिक ‘G’ एवं उप महानिदेशक, BIS, भारत सरकार श्री विष्णु गुप्ता द्वारा सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी की उपस्थिति में वाहिनी की विभिन्न शाखाओं और कार्यप्रणालियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

ऑडिट के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली, दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। निर्धारित मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए SDRF उत्तराखंड ने ISO 9001 Certification की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की है।

SDRF उत्तराखंड पुलिस आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ISO 9001 Certification प्राप्त करने वाली प्रथम एजेंसी बनने की दिशा में अग्रसर है। यह उपलब्धि बल की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, मानकीकरण, जवाबदेही और निरंतर सुधार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ISO 9001 Certification से SDRF की कार्यप्रणाली के मानकीकरण, बेहतर दस्तावेजीकरण एवं जवाबदेही, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन तथा प्रशिक्षण और रेस्क्यू प्रक्रियाओं में निरंतर गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा मिलेगा। इससे आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से SDRF उत्तराखंड आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, मानकीकृत प्रक्रियाओं और गुणवत्तापूर्ण आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ कर रहा है। ISO 9001 Certification की दिशा में हासिल यह उपलब्धि SDRF की दक्षता, गुणवत्ता और प्रभावी आपदा प्रबंधन सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

You Might Also Like

भूमि की नाप के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ में पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बदरीनाथ हाईवे पर हजारों यात्री फंसे

65 मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़े जाने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन का विधायक उमेश पर गंभीर आरोप, बोलीं- पति से मेरे रिश्ते बिगाड़े

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरीः मुख्यमंत्री

TAGGED:ISO 9001 certification process completed.Major achievement for Uttarakhand SDRF in the field of disaster management;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

Flight Services Begin In Chhattisgarh’s Tribal Dominated Surguja, PM Narendra Modi participates virtually on inaugural ceremony…

News Desk News Desk October 21, 2024
Uttarakhand News: धामी सरकार की सख्ती, डेंगू की रोकथाम के लिए दिए निर्देश, संक्रमण को रोकने के लिए बनाया मास्टर प्लान…
हमास के बाद अब हिजबुल्लाह पर भी रेडी हो गया प्लान, बेंजामिन नेतन्याहू के मन में क्या छिपा…
15 लाख करो़ड़ के प्रोजेक्ट, किसानों को लेकर बड़े फैसले; 100 दिनों के अजेंडे में फेल या पास मोदी सरकार?…
रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, ब्रिटिश मिसाइलों का इस्तेमाल और दूतावास बंद

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?