By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में अब ऐप से मिलेगी पार्किंग की जानकारी, पहले से बुक कर सकेंगे वाहन की जगह
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > उत्तराखंड में अब ऐप से मिलेगी पार्किंग की जानकारी, पहले से बुक कर सकेंगे वाहन की जगह
NewsUttarakhand

उत्तराखंड में अब ऐप से मिलेगी पार्किंग की जानकारी, पहले से बुक कर सकेंगे वाहन की जगह

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 7, 2026 11:06 am
Khabar 360 India Desk Published October 7, 2026
Share
SHARE

देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी व्यवस्था, रियल-टाइम स्पेस, प्री-बुकिंग और GPS नेविगेशन की मिलेगी सुविधा

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पार्किंग के लिए भटकने से राहत देने की दिशा में परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू की है। विभाग एक समर्पित पार्किंग ऐप विकसित कर रहा है, जिसके माध्यम से वाहन चालक अपने आसपास उपलब्ध पार्किंग स्थलों की जानकारी रियल-टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह होगी कि होटल बुकिंग की तर्ज पर लोग पहले से पार्किंग स्पेस भी बुक कर सकेंगे।

Contents
देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी व्यवस्था, रियल-टाइम स्पेस, प्री-बुकिंग और GPS नेविगेशन की मिलेगी सुविधापर्यटन सीजन में बढ़ जाती है पार्किंग की समस्यासरकारी और निजी पार्किंग स्थलों को जोड़ा जाएगापार्किंग नीति पर भी काम कर रहा परिवहन विभागपहले भी शुरू हुई थी स्मार्ट पार्किंग व्यवस्थाजाम और अवैध पार्किंग पर लगाम की उम्मीद

परिवहन विभाग के अनुसार, ऐप को शुरुआती चरण में देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा। ऐप के सफल रहने पर इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी विस्तार देने की योजना है। प्रस्तावित ऐप में पार्किंग की उपलब्धता, प्री-बुकिंग और जीपीएस नेविगेशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

पर्यटन सीजन में बढ़ जाती है पार्किंग की समस्या

उत्तराखंड में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्यटन और चारधाम यात्रा सीजन के दौरान देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों और यात्रा मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। पार्किंग स्थल नहीं मिलने पर कई वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति पैदा होती है।

ऐसे में प्रस्तावित पार्किंग ऐप को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ऐप के जरिए चालक पहले ही देख सकेंगे कि किस पार्किंग स्थल पर कितनी जगह उपलब्ध है और वहां तक पहुंचने के लिए कौन सा रास्ता बेहतर रहेगा।

सरकारी और निजी पार्किंग स्थलों को जोड़ा जाएगा

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह के अनुसार, विभाग की कोशिश है कि प्रदेश के अधिक से अधिक सरकारी और निजी पार्किंग स्थलों को ऐप से जोड़ा जाए। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐप में रियल-टाइम पार्किंग स्पेस की उपलब्धता, प्री-बुकिंग और जीपीएस नेविगेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। यदि देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

पार्किंग नीति पर भी काम कर रहा परिवहन विभाग

परिवहन विभाग पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक नीति तैयार करने पर भी काम कर रहा है। इसमें निजी क्षेत्र में पार्किंग विकसित करने के लिए जरूरी प्रावधान किए जाने की योजना है। साथ ही पार्किंग शुल्क के नियमन पर भी विचार किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, ऐप में किसी पार्किंग स्थल के फुल होने की स्थिति में वाहन चालक को उसके आसपास मौजूद दूसरे पार्किंग स्थलों की जानकारी भी मिल सकेगी। इससे वाहन चालकों को पार्किंग की तलाश में अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमने से राहत मिलेगी।

पहले भी शुरू हुई थी स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था

देहरादून में स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था लागू करने का प्रयास पहले भी किया जा चुका है। एमडीडीए और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ‘mPark’ ऐप के माध्यम से 27 स्थानों पर ऐप आधारित पार्किंग शुरू की गई थी। हालांकि, अपेक्षित तरीके से व्यवस्था संचालित नहीं हो सकी और कई स्थानों पर पार्किंग अब भी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित हो रही है।

अब परिवहन विभाग पुराने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए अधिक व्यापक पार्किंग ऐप तैयार कर रहा है। विभाग की योजना के अनुसार इसे अगले दो से तीन महीने में विकसित कर देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। पायलट प्रोजेक्ट से मिले फीडबैक और परिणामों के आधार पर आगे इसे अन्य जिलों तक विस्तार दिया जाएगा।

जाम और अवैध पार्किंग पर लगाम की उम्मीद

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पार्किंग स्थलों की उपलब्धता की जानकारी पहले से मिलने पर सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले वाहनों की संख्या कम होने की उम्मीद है। इससे अवैध पार्किंग, सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। खासकर पर्यटन सीजन में देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और चारधाम यात्रा मार्गों पर इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, फर्जी वसीयत और श्मशान रसीद से कराया नामांतरण

12 साल बाद लौटा मसूरी शरदोत्सव, संस्कृति के रंगों से सजा मालरोड

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

600 रुपये की मजदूरी को लेकर विवाद, पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत तीन की हत्या; प्लंबर गिरफ्तार

TAGGED:Parking information in Uttarakhand will now be available via an app;vehicle spaces can be booked in advance.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

कर्ज के बोझ तले दबा चीन; अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने के लिए उठा रहा बड़े कदम, 70 लाख करोड़ का राहत पैकेज मंजूर…

News Desk News Desk November 9, 2024
Uttarakhand News- संवर रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति, कहा – जनता को न हो कोई परेशानी….
पुंछ में एलओसी पर खाई में गिरा सैन्‍य वाहन, पांच जवान शहीद
ये तो शुरुआत है… इजरायल पर 150 मिसाइलें दाग बोला ईरान- नसरल्लाह, हानियेह के कत्ल का इंतकाम…
Uttarakhand News: भविष्य निर्माण के सेंटर बने आंगनबाड़ी केंद्र : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?