By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
crimeUttarakhand

ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 8, 2026 9:18 am
Khabar 360 India Desk Published October 8, 2026
Share
SHARE

आरोपी के खाते में पहुंची थी ठगी की करीब 14 लाख रुपये की रकम, चार महीने में 95 लाख का संदिग्ध लेन-देन

Contents
बैंक खातों की जांच से खुला राजएसटीएफ की लोगों से अपील

देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपये पहुंचने की पुष्टि हुई है। वहीं, महज चार महीने के भीतर उसके खाते से करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन भी सामने आया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ के अनुसार, हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने यूट्यूब पर Winadda ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप के माध्यम से उससे संपर्क किया। आरोपियों ने कम धनराशि निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और अलग-अलग माध्यमों से रकम ट्रांसफर कराई।

पीड़ित के मुताबिक, वर्ष 2025 में अलग-अलग तारीखों पर उससे कुल 1 करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बैंक खातों की जांच से खुला राज

मामले की जांच के दौरान एसटीएफ ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और उनमें हुए लेन-देन का विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि पीड़ित से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये एक आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसके अलावा खाते की जांच में करीब चार महीने की अवधि में लगभग 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन भी सामने आया।

मामले में मजबूत साक्ष्य मिलने के बाद एसटीएफ ने बैंक खाते के खाताधारक किशोर को राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी लाडनूं थाना क्षेत्र के ऊंचा मगर बास का रहने वाला बताया गया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार, साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों और लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

एसटीएफ की लोगों से अपील

एसटीएफ ने आम लोगों से ऑनलाइन गेमिंग, निवेश या किसी भी तरह के ऑनलाइन मुनाफे का लालच देने वाली वेबसाइटों और अज्ञात लोगों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग ने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या रकम ट्रांसफर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

You Might Also Like

दून अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसा युवक, दो पक्षों में मारपीट से मची अफरातफरी

देहरादून में छात्र-छात्राओं तक शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क की एक और कड़ी पकड़ी

सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी

बाल विज्ञान महोत्सव में 240 बाल वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा, सीएम धामी ने की ₹1 करोड़ देने की घोषणा

उत्तराखंड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: सीएम धामी

TAGGED:Accused arrested from Rajasthan for ₹1.77 crore fraudinvolving promises of profit in online gaming.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Operation Sindoor : पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक, सीएम धामी ने कहा- ‘ये नया भारत है जो घर में घुसकर मारेगा’….

News Desk News Desk May 7, 2025
डीएवी छात्रवृत्ति घोटाला: करोड़ों के गबन में ED का एक्शन, दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Uttarakhand News: स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाएंगी मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, दुर्गम इलाकों में अब मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: सीएम धामी ने किया शुभारंभ…
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई
 रोहिंग्या मुसलमानों से अब बांग्लादेश परेशान, वापस म्यांमार भेजने का कहा 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?