By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में 20 नाली पैतृक भूमि बेचने का आरोप, न्याय के लिए तहसील के चक्कर काट रहा परिवार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में 20 नाली पैतृक भूमि बेचने का आरोप, न्याय के लिए तहसील के चक्कर काट रहा परिवार
Uttarakhand

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में 20 नाली पैतृक भूमि बेचने का आरोप, न्याय के लिए तहसील के चक्कर काट रहा परिवार

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 8, 2026 9:38 am
Khabar 360 India Desk Published September 8, 2026
Share
SHARE

गैरसैंण। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में करीब 20 नाली पैतृक भूमि को कथित तौर पर गलत तरीके से बेचे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन की बिक्री से पहले ही तहसील प्रशासन को शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई। पिछले कई महीनों से परिवार मामले के निस्तारण के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है।

Contents
14 खाताधारकों की सहमति नहीं लेने का आरोपजांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार9 सितंबर को होगी आपत्ति पर सुनवाई

पीड़ित सुरेंद्र सिंह निवासी सारकोट के अनुसार, उनके पिता ने जमीन की रजिस्ट्री से पहले ही 6 अप्रैल को तहसील गैरसैंण में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद 13 मई को करीब 20 नाली पैतृक भूमि का विक्रय कर दिया गया। मामले को लेकर गढ़वाल कमिश्नर, तहसील प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक को भी शिकायत दी गई है।

14 खाताधारकों की सहमति नहीं लेने का आरोप

पीड़ित का दावा है कि संबंधित संयुक्त खाते में 14 खाताधारक शामिल हैं और भूमि बिक्री में सभी की सहमति नहीं ली गई। उन्होंने खाता-खतौनी और खसरा नंबरों से जुड़ी भूमि को गलत तरीके से बेचे जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार

मामले में जिलाधिकारी चमोली ने जून में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि जांच रिपोर्ट अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। परिवार तहसीलदार की पूर्व जांच रिपोर्ट की प्रति भी मांग रहा है।

पीड़ित ने दाखिल-खारिज प्रक्रिया के दौरान जारी इश्तेहार में नामों के गलत उल्लेख का आरोप लगाते हुए भी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद उन्हें मामले की जानकारी और कार्रवाई से अवगत नहीं कराया जा रहा है।

9 सितंबर को होगी आपत्ति पर सुनवाई

तहसीलदार हरीश पांडे ने बताया कि मामले में कानूनगो से जांच आख्या मांगी गई है। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को आपत्ति की सुनवाई निर्धारित है और उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भूमि की खरीद-फरोख्त में भू-कानून के प्रावधानों का पालन हुआ या नहीं, इसको लेकर भी पीड़ित पक्ष ने सवाल उठाए हैं। अब आगामी सुनवाई और जांच रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

मसूरी मार्ग पर 200 मीटर गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव, कार में मिली शराब की आधी बोतल

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; दो की मौत, एक घायल

उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

MIKE Hydro Basin प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ जुटे

मुख्यमंत्री ने युवा भविष्य निर्माण योजना का किया शुभारंभ, 11 हजार छात्रों को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

TAGGED:Allegation of sale of 20 nalis of ancestral land in Chief Minister's Model Village Sarkot;family making repeated rounds of the Tehsil office seeking justice.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री, वाइट हाउस में बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन…

News Desk News Desk October 2, 2024
बिजली बकाया सूची में कैबिनेट मंत्री का नाम, सियासत गरम
सुप्रीम कोर्ट में CJI खन्ना का बड़ा कदम, मामलों के आवंटन के लिए नया रोस्टर जारी
अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ रिसेप्शन में करेंगी शिरकत
मई-जून में निर्बाध बिजली के लिए मुख्य सचिव का एक्शन प्लान

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?