By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Education > राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
EducationNewsUttarakhand

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 22, 2026 8:51 am
Khabar 360 India Desk Published October 22, 2026
Share
SHARE

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश, स्थायी प्रधानाचार्य, समर्पित शिक्षक और बेहतर आवासीय सुविधाओं पर रहेगा जोर

Contents
सोसाइटी के माध्यम से संचालन की तैयारीस्थायी प्रधानाचार्य और योग्य शिक्षकों की होगी व्यवस्थानया सत्र शुरू होने से पहले पूरी हो प्रवेश प्रक्रियापढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों पर जोरचिकित्सा सुविधाओं और बजट पर भी ध्यानपारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाने के निर्देश

देहरादून, 21 अक्टूबर। उत्तराखंड में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी है। राज्य सरकार इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करेगी। इसके तहत विद्यालयों में स्थायी प्रधानाचार्यों और योग्य शिक्षकों की व्यवस्था करने के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता, आवासीय सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के संचालन में व्यापक सुधार करते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

सोसाइटी के माध्यम से संचालन की तैयारी

मुख्य सचिव ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का संचालन सोसाइटी के माध्यम से किए जाने पर जोर दिया। इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासी निकाय और जिला स्तर पर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समितियां गठित करने की व्यवस्था पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी आवासीय विद्यालयों के प्रभावी संचालन, जवाबदेही तय करने और नियमित निगरानी के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने को भी कहा।

स्थायी प्रधानाचार्य और योग्य शिक्षकों की होगी व्यवस्था

विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए मुख्य सचिव ने स्थायी प्रधानाचार्यों तथा नियमित और समर्पित शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों की उपलब्धता जरूरी है।

शिक्षकों की नियुक्ति में निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं के साथ उच्च शिक्षा और शोध की पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। स्थायी नियुक्तियां होने तक पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक और अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, विद्यालयों में जरूरत के अनुसार कार्मिक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

नया सत्र शुरू होने से पहले पूरी हो प्रवेश प्रक्रिया

मुख्य सचिव ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से कम से कम एक माह पहले विद्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित कर लिए जाएं, जिससे पढ़ाई शुरू होने में किसी तरह की देरी न हो।

पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों पर जोर

विद्यालयों में केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित रहने के बजाय खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य पाठ्य-सहगामी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ बेहतर आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क मुहैया कराई जानी चाहिए।

चिकित्सा सुविधाओं और बजट पर भी ध्यान

विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुख्य सचिव ने विद्यालयों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। आपातकालीन परिस्थितियों में विद्यार्थियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, विद्यालयों में प्रस्तावित सुविधाओं, कर्मचारियों की जरूरतों और संचालन संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप बजट निर्धारित करने के निर्देश दिए।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक चयन प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थायी भर्ती पूरी होने तक शिक्षण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं। इसके लिए जिलाधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार अस्थायी शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए अधिकृत किए जाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नवनीत पांडेय, महानिदेशक आकांक्षा कोंडे सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में MBBS दाखिलों पर उठे सवाल, 770 अभ्यर्थियों के मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच की मांग

त्योहारों से पहले FDA की छापेमारी, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं को AI से जोड़ने की पहल, सीएम धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टल

संस्कारों और अनुशासन से ही बनता है बेहतर व्यक्तित्व, विद्यार्थियों को सीएम धामी ने दिया सफलता का मंत्र

उत्तराखंड: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास के लिए विकासखंड स्तर पर बनेंगे विशेष शिक्षकों के समूह

TAGGED:into Centers of Excellence.Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalayaswill undergo a transformation and be developed
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

क्या IAS पूजा खेडकर ने मम्मी-पापा की शादी में भी कर दिया झोल, पुलिस ने मांगी जानकारी…

News Desk News Desk July 24, 2024
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण
बिग न्यूज़ : सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड में प्रशासनिक सर्जरी, शिक्षा-स्वास्थ्य में तबादले
 जनसंख्या बढ़ाने सब्सिडी और कर छूट दे रही चीनी सरकार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?