By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: स्वच्छता में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में हासिल किया पहला स्थान; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > स्वच्छता में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में हासिल किया पहला स्थान; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
NewsUttarakhand

स्वच्छता में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में हासिल किया पहला स्थान; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 12, 2026 7:32 am
Khabar 360 India Desk Published November 12, 2026
Share
SHARE

देहरादून/रुद्रपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर नगर निगम ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान मिला है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रुद्रपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया।

समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह, केंद्रीय सचिव दीपा धारा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना रुद्रपुर नगर निगम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों का मूल्यांकन केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के आधार पर नहीं किया जाता, बल्कि कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता, स्वच्छता व्यवस्था और सफाई कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को भी परखा जाता है। रुद्रपुर को मिली यह उपलब्धि नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

नगर निगम की ओर से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नियमित कूड़ा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण और उचित निस्तारण जैसे कार्यों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, सामुदायिक क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों की सफाई, जनजागरूकता अभियान तथा सफाई मित्रों की सुरक्षा और कल्याण को भी प्राथमिकता दी गई।

पुरस्कार मिलने पर महापौर विकास शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिमालयी राज्यों में रुद्रपुर को प्रथम स्थान मिलना केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे शहर और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सफाई मित्रों का परिश्रम और समर्पण तथा शहरवासियों का सहयोग ही ऐसी उपलब्धियों का आधार है। महापौर ने बताया कि पिछली बार नगर निगम रुद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर 467वीं रैंक से सुधार करते हुए 169वीं रैंक हासिल की थी, जबकि इस बार क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

महापौर ने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मान से नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब इस उपलब्धि को बरकरार रखने के साथ ही स्वच्छता के मानकों को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। शहर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से नगर निगम को भी नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।

महापौर ने कहा कि रुद्रपुर को मिला यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के सामूहिक संकल्प की पहचान है। नगर निगम का लक्ष्य इस उपलब्धि को बनाए रखने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करना है।

You Might Also Like

पॉलिसी बांड में निवेश के नाम पर 30.74 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून की 29.17 हेक्टेयर चाय बागान भूमि की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री और हस्तांतरण पर भी प्रतिबंध; विकेश नेगी की जनहित याचिका पर अहम आदेश

2027 में कांग्रेस की सरकार बनाना ही मेरा लक्ष्य, CM पद की कोई लालसा नहीं: हरीश रावत; अंकिता हत्याकांड और मिड-डे मील घोटाले पर भी उठाए सवाल

वन विकास निगम में करोड़ों की कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला पीएमओ पहुंचा, CBI-ED जांच की मांग; मुख्य सचिव ने वन विभाग को भेजी शिकायत

सीएम धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट, भारतीय क्रिकेट में योगदान की सराहना

TAGGED:honored by the President.Rudrapur makes history in cleanlinesssecures the top spot among Himalayan states;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

लेबनान पेजर विस्फोट: व्यंग्यकार यूसुफ बोले-इजरायल तुम जीत गए

News Desk News Desk September 18, 2024
ट्रक ने सड़क किनारे बने तंबू को रौंदा, दो बच्चों समेत 5 की जान गई
भारत का विरोध करने वाली सांसद से मिलकर बुरे घिरे राहुल गांधी, भाजपा हमलावर; वायरल हुई फोटो…
अमित शाह का बड़ा बयान: घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब
CM धामी बोले—नारी सशक्तिकरण के प्रति केंद्र की मजबूत प्रतिबद्धता

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?