By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: भूस्खलन प्रबंधन में उत्तराखंड और ओडिशा मिलकर करेंगे काम, दोनों राज्यों के आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के बीच होगा एमओयू
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > भूस्खलन प्रबंधन में उत्तराखंड और ओडिशा मिलकर करेंगे काम, दोनों राज्यों के आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के बीच होगा एमओयू
Uttarakhand

भूस्खलन प्रबंधन में उत्तराखंड और ओडिशा मिलकर करेंगे काम, दोनों राज्यों के आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के बीच होगा एमओयू

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 19, 2026 7:37 am
Khabar 360 India Desk Published November 19, 2026
Share
SHARE

देहरादून। भूस्खलन के खतरे को कम करने और आपदा प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उत्तराखंड और ओडिशा अब मिलकर काम करेंगे। इस दिशा में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा। इसके तहत दोनों राज्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता, तकनीक और अनुभव साझा करेंगे।

बुधवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन और ओएसडीएमए के सलाहकार एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. कमल लोचन मिश्रा के बीच इस संबंध में सहमति बनी। इस दौरान राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला और लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी भी मौजूद रहे।

ओडिशा के विशेषज्ञ दल ने यूएसडीएमए का किया भ्रमण

डॉ. कमल लोचन मिश्रा के नेतृत्व में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ अधिकारियों के दल ने बुधवार को यूएसडीएमए का भ्रमण किया। इस दौरान विशेषज्ञों को उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन, भूस्खलन न्यूनीकरण, जोखिम आकलन, निगरानी व्यवस्था, पूर्व चेतावनी प्रणाली और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि हाल ही में चक्रवात अर्नब के बाद आई बाढ़ से ओडिशा के गंजाम, गजपति, कंधमाल और रायगड़ा जिलों में व्यापक प्रभाव पड़ा है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन की नई चुनौती भी सामने आई है। ऐसे में उत्तराखंड में अपनाई जा रही व्यवस्थाएं और तकनीकी नवाचार ओडिशा के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव और विशेषज्ञता विकसित की है। ओएसडीएमए की टीम यहां की प्रभावी व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगी और जरूरत के अनुसार उन्हें ओडिशा में लागू करने की संभावनाओं पर काम करेगी।

वैज्ञानिक तकनीक से भूस्खलन के खतरे की होगी निगरानी

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा जोखिम कम करने के लिए राज्यों के बीच ज्ञान, अनुभव और तकनीक का आदान-प्रदान जरूरी है। उत्तराखंड और ओडिशा दोनों ही प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील हैं। ऐसे में आपसी सहयोग से दोनों राज्यों की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भूस्खलन के जोखिम को कम करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन, तकनीकी संस्थानों के साथ समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, निगरानी, पूर्व चेतावनी प्रणाली और जोखिम मानचित्रण पर लगातार काम किया जा रहा है।

प्रदेश में भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर (यूएलएमएमसी) की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की जमीन के भीतर की स्थिति और संरचना का अध्ययन आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से किया जा रहा है। संभावित भूस्खलन क्षेत्रों की पहचान और मानचित्रण के लिए उपग्रह एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा भूस्खलन के मलबे से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों का आकलन भी किया जा रहा है।

तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभव साझा करेंगे दोनों राज्य

विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ओडिशा के साथ प्रस्तावित समझौते के जरिए उत्तराखंड अपने अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता साझा करेगा। साथ ही दोनों राज्यों की जरूरतों के अनुरूप नए समाधान विकसित करने पर भी काम किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला और लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी ने भी ओडिशा के विशेषज्ञ दल के साथ आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने भूस्खलन सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए आपसी सहयोग का दायरा बढ़ाने पर सहमति जताई।

बैठक में यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र, डीआईजी एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, ओएसडीएमए के महाप्रबंधक अम्बिका प्रसाद मिश्रा, संरचनात्मक न्यूनीकरण विशेषज्ञ इंजीनियर सरोज कुमार महापात्र, राज्य परियोजना प्रबंधक मेघनाद बेहरा सहित दोनों राज्यों के विशेषज्ञ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, उत्तराखंड-यूपी के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड में 1694 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के बेटे पर दुकानें आवंटित कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

देहरादून लूटकांड में नया मोड़: वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित, पुलिस पर लगे आरोपों की जांच एसपी देहात को

धामी ने दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी, गूलर घाटी बस हादसे के घायलों से भी मिले

TAGGED:an MoU will be signed between the disaster management authorities of both states.Uttarakhand and Odisha will collaborate on landslide management;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पाकिस्तान की मॉडल रोमा माइकल ने अपनी बिकिनी वॉक से किया कट्टरपंथियों को नाराज 

News Desk News Desk October 24, 2024
यमकेश्वर पहुंचे सीएम धामी और सीएम योगी, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
“राजनीति बहुत कठिन है, ये अच्छी दुनिया नहीं है,” बाइडन से मिले डोनाल्ड ट्रंप…
Uttarakhand news: सावधान! प्रदेश में खाद्य और पेय पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, अनियमितता मिली तो होगी जुर्माना और सख्त कार्रवाई….
कांवड़ मेला खत्म होते ही हरिद्वार में सफाई अभियान तेज, 7 हजार मीट्रिक टन कचरा हटाने में जुटा निगम

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?