By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 9 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > देहरादून में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 9 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
Uttarakhand

देहरादून में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 9 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 20, 2026 9:22 am
Khabar 360 India Desk Published November 20, 2026
Share
SHARE

देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.80 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दिलाने और उसका भुगतान कराने के बदले शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। तीनों आरोपियों को 19 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में सीबीआई की जांच जारी है।

लोन की रकम का पांच प्रतिशत मांगी रिश्वत

सीबीआई के अनुसार, क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में अपनी संपत्ति के एवज में 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और वितरित कराने के बदले बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) के रूप में काम कर रहे तीन निजी व्यक्तियों ने लोन की रकम का पांच प्रतिशत यानी 9 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी उससे पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे और शेष 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद आरोपियों के निर्देश पर उसने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक दिए। साथ ही 50 हजार रुपये नकद देने की बात कही।

50 हजार रुपये लेते डीएसए गिरफ्तार

सीबीआई ने 18 नवंबर की देर शाम जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान डीएसए नरेंद्र आर्य को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामले में कथित संलिप्तता के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी, दस्तावेज और नकदी बरामद

सीबीआई के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के आवास पर तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को 19 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया। सीबीआई अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और कथित रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

You Might Also Like

देहरादून जू में सफेद बाघ तेजस बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, रोजाना खाता है 8 किलो मांस

धराली आपदा के 38 दिन बाद मलबे से मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी पुनर्स्थापना की उम्मीद

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ीं मुश्किलें, असम की महिला की शिकायत पर 21 धाराओं में FIR दर्ज

इगास पर्व पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर मनाया लोकपर्व; युवा पीढ़ी से संस्कृति और परंपराओं को संजोने की अपील

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरदा में दिखी नई ऊर्जा, बोले- 80 की उम्र में पार्टी का भरोसा मिलना बूस्टर डोज जैसा

TAGGED:arrested for allegedly demanding a bribe of Rs 9 lakh.including a bank managerMajor action by CBI in Dehradun; three people
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk April 13, 2026
स्कूली छात्रों का सफर होगा आसान : मुख्यमंत्री धामी ने 15 उत्कृष्ट विद्यालयों के छात्रों के परिवहन हेतु खरीदी गई 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, अब तक 10 लोगों की मौत, ट्रेन-स्कूल बंद, अलर्ट जारी
Uttarakhand News: उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म डेस्टिनेशन बनने की राह पर- सीएम धामी “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए…
Uttarakhand News- मुख्यमंत्री धामी का तोहफा: उत्तराखंड के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?