By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: खटीमा के सुरई जंगल में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, बाघ के हमले की आशंका
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > खटीमा के सुरई जंगल में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, बाघ के हमले की आशंका
Uttarakhand

खटीमा के सुरई जंगल में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, बाघ के हमले की आशंका

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 22, 2026 8:19 am
Khabar 360 India Desk Published November 22, 2026
Share
SHARE

शव के पास मिले बाघ के पगचिह्न, खून के निशान, चप्पल और नेपाली मुद्रा बरामद; पुलिस शिनाख्त में जुटी, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा स्थित सुरई वन क्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। जंगल में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को शव के आसपास बाघ के पगचिह्न मिले। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत जंगली जानवर, विशेषकर बाघ के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, वन कर्मियों को सुरई बीट संख्या-05 के पास जंगल में खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। मौके से 90 नेपाली रुपये भी बरामद हुए। वन कर्मियों ने जब खून के निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का पायजामा मिला। इसके बाद टीम ने जंगल में तलाश अभियान तेज कर दिया।

तलाशी के दौरान सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या-47 में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के आसपास बाघ के पगचिह्न भी पाए गए। प्रारंभिक आशंका है कि जंगली जानवर ने युवक पर हमला करने के बाद उसे जंगल के भीतर घसीटा होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, लोगों को जंगल में जाने से किया जा रहा सतर्क

घटना के बाद वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। आसपास के गांवों और क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल में नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी संचित वर्मा के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की आशंका है। मृतक के शरीर पर भी निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है और पुलिस की मदद से मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सत्रहमील पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे खटीमा उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं। युवक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

You Might Also Like

धामी सरकार के बड़े फैसले: विकास कार्यों के लिए ₹155.96 करोड़ मंजूर, 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगा OPS का लाभ

रुड़की वन विभाग कार्यालय का कथित लेनदेन वीडियो वायरल, प्रधान सहायक पर लगे पैसे लेने के आरोप

हरिद्वार में IB के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली फायरिंग; आरोपी हिरासत में

IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड पवेलियन, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति की सराहना की

दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय, संगठनों ने सीएम धामी का जताया आभार

TAGGED:Mutilated body of an unidentified young man found in Khatima’s Surai forest;tiger attack suspected.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

 बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 12 जिलों में खतरे के निशान से ऊपर गंगा 

News Desk News Desk September 25, 2024
पर्यटन गांव झाला ने लिया बड़ा संकल्प, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध
केरल में निपाह ने फिर बढ़ाई चिंता
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
नशे के खिलाफ जंग में हल्दूचौड़ चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल मनीष कुमार की बड़ी कामयाबी, कप्तान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?