By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पर्यटन गांव झाला ने लिया बड़ा संकल्प, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > पर्यटन गांव झाला ने लिया बड़ा संकल्प, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध
Uttarakhand

पर्यटन गांव झाला ने लिया बड़ा संकल्प, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 10, 2026 9:05 am
Khabar 360 India Desk Published September 10, 2026
Share
SHARE

ग्राम सभा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां-2026 को दी मंजूरी, जीरो-वेस्ट और प्लास्टिक-मुक्त मॉडल पंचायत बनाने का लक्ष्य

उत्तरकाशी। पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध ग्राम पंचायत झाला ने हिमालयी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। ग्राम पंचायत ने अपने क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए इसके उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान अभिषेक रौंतेला की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ‘ग्राम पंचायत झाला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां-2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

Contents
ग्राम सभा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां-2026 को दी मंजूरी, जीरो-वेस्ट और प्लास्टिक-मुक्त मॉडल पंचायत बनाने का लक्ष्यघर से होटल तक कचरा पृथक्करण अनिवार्यप्राकृतिक धरोहर को बचाना पंचायत की प्राथमिकताझाला को जीरो-वेस्ट मॉडल पंचायत बनाने का लक्ष्य‘थैंक यू नेचर’ अभियान से जुड़ी रही है झाला की पहचान

घर से होटल तक कचरा पृथक्करण अनिवार्य

नई उपविधियों के तहत पंचायत क्षेत्र में घरों के साथ-साथ दुकानों, होम-स्टे, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण अनिवार्य होगा। इसके लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना होगा, जिससे कचरे के उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिल सके।

खुले में कचरा फेंकने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ निर्धारित प्रावधानों के तहत कार्रवाई और जुर्माने की व्यवस्था भी की गई है।

प्राकृतिक धरोहर को बचाना पंचायत की प्राथमिकता

ग्राम प्रधान अभिषेक रौंतेला ने कहा कि झाला प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को संरक्षित करना पंचायत की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भागीरथी घाटी, प्राकृतिक जलस्रोतों और संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को प्लास्टिक एवं अन्य प्रदूषण से बचाना पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नई उपविधियां उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम-2016 और विभागीय निर्देशों के अनुरूप लागू की गई हैं।

झाला को जीरो-वेस्ट मॉडल पंचायत बनाने का लक्ष्य

पंचायत का उद्देश्य केवल सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने तक सीमित नहीं है। झाला को जीरो-वेस्ट और प्लास्टिक-मुक्त मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता और प्लास्टिक नियंत्रण को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

‘थैंक यू नेचर’ अभियान से जुड़ी रही है झाला की पहचान

पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया गया ‘थैंक यू नेचर’ अभियान भी झाला से शुरू हुआ था। इस पहल का उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किया था। अब पंचायत इसी पर्यावरणीय चेतना को आगे बढ़ाते हुए प्लास्टिक नियंत्रण और बेहतर कचरा प्रबंधन की दिशा में नई पहल कर रही है।

ग्राम सभा की बैठक में उपप्रधान विशाल विश्वकर्मा, करण सिंह रौंतेला, प्रकाश रौंतेला, भजन सिंह रावत, शिवेंद्र देवी, सुधा देवी सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

देहरादून में लोन फर्जीवाड़े पर प्रशासन सख्त, बिना जांच लोन मंजूर करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

UKSSSC ने सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया, 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी

राज्य में विकास को नई रफ्तार, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा भव्य अतिथि गृह; रेसकोर्स में 48 नए आवास

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर विवाद गहराया, डीएम ने आयोजन समिति को भेजा चेतावनी पत्र

देहरादून : शिमला बाईपास पर युवक पर फायरिंग, गोली पेट को छूकर निकली; बदमाश फरार

TAGGED:a complete ban on single-use plastic.Jhala tourism village takes a major pledge:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

यात्रा अभी अधूरी… रिटायरमेंट से पहले CJI गवई ने आखिर क्यों किया बड़ा आह्वान?

News Desk News Desk November 13, 2025
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना को हटाने की मांग; छात्रों ने खारिज किया PM का न्योता…
तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025: राजभवन में आज से सजा फूलों का संसार, राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ…
ऋषिकेश के अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, योग को बताया आत्मिक संतुलन का विज्ञान
12 वर्षीय छात्र बना टीचर के बच्चे का पिता, DNA जांच में हुआ खुलासा; कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?