By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE मॉड्यूल से होगी जांच, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE मॉड्यूल से होगी जांच, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची
Uttarakhand

उत्तराखंड में दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE मॉड्यूल से होगी जांच, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 28, 2026 7:42 am
Khabar 360 India Desk Published November 28, 2026
Share
SHARE

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने के लिए लगातार चलेगा अभियान; अब तक फॉर्म-6 के 50 हजार और फॉर्म-8 के 43 हजार आवेदन मिले

Contents
दो स्थानों पर नाम दर्ज होने वालों की होगी जांचअब तक मिले 50 हजार फॉर्म-611 दिसंबर तक दर्ज होंगी दावे-आपत्तियां

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत दो स्थानों पर नाम दर्ज कराने वाले मतदाताओं की पहचान DSE (डुप्लीकेट सिमिलर एंट्री) मॉड्यूल के माध्यम से की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पते और अन्य विवरणों से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से भी मतदाताओं की त्रुटियां दूर कराने के लिए फॉर्म-8 भरवाएं।

दो स्थानों पर नाम दर्ज होने वालों की होगी जांच

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जिन मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर दर्ज हैं, उन्हें DSE मॉड्यूल के माध्यम से चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार जांच और सत्यापन कर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों और अन्य गलतियों को दूर करना है।

अब तक मिले 50 हजार फॉर्म-6

निर्वाचन विभाग के अनुसार, 12 नवंबर 2026 से अब तक विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत करीब 50 हजार फॉर्म-6, लगभग आठ हजार फॉर्म-7 और 43 हजार फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं। फॉर्म-6 नए मतदाताओं के पंजीकरण, फॉर्म-7 नाम हटाने से संबंधित दावे-आपत्तियों और फॉर्म-8 मतदाता सूची में विवरण संशोधन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

11 दिसंबर तक दर्ज होंगी दावे-आपत्तियां

निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 दिसंबर 2026 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निर्वाचन विभाग चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करेगा।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा से राजकुमार पुरोहित और अरविंद जैन, कांग्रेस से मनोज रावत, बसपा से सतेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह और सीपीआई (एम) से अनंत आकाश उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पवाणी अग्निकांड ने उजाड़े 45 परिवारों के घर, राख हुए होमस्टे और स्वरोजगार के सपने

पिथौरागढ़ में निजी एंबुलेंस की लापरवाही का आरोप, बीच रास्ते में फार्मासिस्ट के उतरने के बाद 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर, 29 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई विकास कार्य दिसंबर 2026 तक होंगे पूरे, धामी कैबिनेट ने ठेकेदारों को रॉयल्टी में दी राहत

उत्तराखंड के निर्यात को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल, देहरादून में FTA पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

TAGGED:In Uttarakhandvoters with duplicate entries will be verified using the DSE module; the final list will be released on January 4.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक…

News Desk News Desk April 9, 2025
तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर तैयार किया गया अस्थाई मोटर मार्ग, वाहनों की आवाजाही बहाल
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
आज मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
Uttarakhand News: रजत जयंती वर्ष के साथ ही हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?